11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्ल्स में साइड लहंगे की डिमांड

सेलिब्रेटी जाह्नवी कपूर जैसे दिखने की चाहत  

2 min read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Oct 08, 2018

demand in saide lehenga between satna city girls

demand in saide lehenga between satna city girls

सतना. फेस्टिव सीजन के बाद ही वेडिंग सीजन आने वाला है। एेसे में सिटी गल्र्स में साइड लहंगे खरीदने की चाहत दिख रही है। वे इन साइड लहंगों को दुर्गा पूजा, गरबा, दीवाली में तो कैरी ही करना चाहती हैं साथ ही वेडिंग में भी पहनने की ख्वाइश है। सबसे बड़ी बात यह कि इस बार सेलिब्रेटी जाह्नवी कपूर जैसे दिखने की फिराक में हैं। फि ल्म धड़क के प्रमोशन में उनके द्वारा पहने गए आउटफि ट्स ने सबका ध्यान खींचा है। एक्सपर्ट का भी कहना है कि जाह्नवी ने स्टाइलिश, एथनिक वियर का नया ट्रेंड सेट किया है। जिसे सिटी गल्र्स फॉलों कर खुद को नया लुक दे सकती हैं।

दिखेंगी एक दम हटकर
पिंक क्रॉप टॉप के साथ लहंगा पहनने का यह अंदाज बिल्कुल अलग है। इस लहंगे के साथ फ्लोर लेंथ का जैकेट भी डाला जा सकता है जो आपको बिल्कुल हटकर लुक देगा। इस बार ब्लैक लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। इसका ट्रेंड बना हुआ है। इसेे कैरी करने से आपको काफी स्टनिंग लुक मिलेगा। आप चाहें तो अपने बालों को साइड में रख लें। इसे स्टाइलिश लुक दे मिलेगा।

सिंपल और शोवर

कॉलेज गोइंग सुचित्रा वर्मा कहती हैं कि मैं तो जाह्नवी कपूर से काफी इंस्पायर हुई हूं। वह जितने भी लहंगे कैरी करती हैं वे सिंपल और शोअर होते हैं। अगर आपको ज्यादा तड़कता भड़कता लुक पसंद नहीं तो आप भी जाह्नवी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। मैं तो इस बार उन्हें ही फॉलो करनी वाली हूं। एक फंक्शन में उन्होंने मल्टीकलर्ड लहंगा पहना था और इसमें वह काफी प्रिटी लग रही थीं। मैं भी हुबहू उनके जैसे लहंगे को डिजाइन कराने जा रही हूं।

देगा स्टाइलिश लुक
ड्रेस डिजाइनर सुरभि अरोरा कहती हैं कि इस समय गल्र्स सेलिब्रेटी फैशन ट्रेंड को फॉलों करती हैं। एेसे में वह हर उस नई ड्रेस को ट्राई करती हैं जो उनकी मनपसंद सेलिब्रेटी पहनती है। इस समय सोनम, जानवी, करीना के द्वारा पहने हुए साइड लहंगों की मांग है। यह गल्र्स को स्टाइलिश लुक देता है।