सतना

MP विधानसभा चुनाव: नेताओं का भजन-भक्ति से मोह भंग, कैसे देगी माई आशीर्वाद!

MP विधानसभा चुनाव: नेताओं का भजन-भक्ति से मोह भंग, कैसे देगी माई आशीर्वाद!
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2018, 4:53 PM IST
How many devotees in maihar temple during navratri
How many devotees in maihar temple during navratri

सतना। मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते नवरात्र मेले में इस बार भक्तों की संख्या घट गई है। मैहर प्रबंध समिति के मुताबिक पहले दिन मैहर शारदा मंदिर में 1 से 1.50 लाख भक्तों ने हाजरी लगाई। जबकि दूसरे दिन 70 से 80 हजार, तीसरे दिन 72 से 82 हजार, चौथे दिन 80 से 90 हजार ही श्रद्धालु माई के दर पर पहुंचे है। हालांकि नवरात्र के पांचवें दिन पंचमी को रिकार्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। इस दिन 2.50 से 3 लाख भक्तों की संख्या पहुंच गई थी। इसमे ज्यादातर यूपी-बिहार के भक्त भी शामिल थे। फिर छठवें दिन 80 से 90 हजार और सातवें दिन 70 से 80 हजार में भक्तों की संख्या सिमट कर रह गई। जो श्रद्धालु मैहर शारदा धाम पहुंचे है उन्होंने ट्रेन और निजी वाहनों के माध्यम से त्रिकूट पर्वत में विराजमान मां शारदा की पूजा-अर्चना की है।

ये है कारण
बता दें कि नवंबर और दिसंबर महीने में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव संपन्न हो रहे है। छत्तसीगढ़ में 12 और 20 नवंबर को को मतदान होंगे। वहीं मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को और राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोटिंग होगी। पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। मध्य प्रदेश में कुल 231 विधानसभा सीटें है। हालांकि इनमें से 230 सीटों पर ही चुनाव होते हैं और बाकी सदस्य को नामित किया जाता है। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 166, कांग्रेस को 57, बसपा को 4 और अन्य को तीन सीटें मिली थी।

दिल्ली-भोपाल की दौड़ में मंदिर भूले
गौरतलब है कि, मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ही मुख्य दल है। वहीं बसपा तीसरी पार्टी तो सपा चौथी पार्टी की भूमिका में रहती है। इस बार सर्वण समाज पार्टी भी अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इसलिए भाजपा-कांग्रेस दलों के नेता विधानसभा की टिकट के जोर जुगाड़ में दिल्ली-भोपाल मुख्यालय की दौड़ में शामिल है। विधायक बनने की मंशा पाल रहे लोग इस बार मैहर शारदा मंदिर नहीं पहुंच पा रहे है। साथ ही उनके समर्थकों ने नेताजी के आव-भगत के चक्कर में माई का दर भूल गए है।

नवरात्र मेला-2018 में आए भक्तों की संख्या
- पहले दिन 1 से 1.50 लाख।
- दूसरे दिन 70 से 80 हजार।
- तीसने दिन 72 से 82 हजार।
- चौथे दिन 80 से 90 हजार।
- पांचवें दिन 2.50 से 3 लाख।
- छठवें दिन 80 से 90 हजार।
- सातवें दिन 70 से 80 हजार।

Updated on:
16 Oct 2018, 4:53 PM IST
Published on: