
MP Election 2018: BJP candidates rai shumari sidhi district 4 assembly
सीधी। विधानसभा चुनाव-2018 को लेकर भाजपा के द्वारा प्रदेश के सभी जिलो में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करवाई जा रही है। जिसके तहत सीधी में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय व अनूपपुर विधायक और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल रौतेला ने कार्यकर्ताओं को बुलाकर रायशुमारी की। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों को एक प्रपत्र सौंपा गया, जिसमें जिले के चारों विधानसभा सीटो में मजबूत दावेदार का नाम दर्ज कराया गया। इस प्रपत्र को एक बंद पेटी में जमा कराया गया। जिसे लेकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व रामलाल रौतेला भोपाल रवाना हो गए।
ये है मामला
मालुम हो कि रायशुमारी के लिए टिकट के दोवेदारों को नहीं बुलाया गया था, बल्कि संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन दावेदार कार्यकर्ताओं को अपना नाम सुझाने के लिए दवाब बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल में सुबह से ही पहुंच गए। जहां रायशुमारी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को अपना नाम देने की सिफारिस करते देखे गए। वहीं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष से भी अपना नाम आगे करने की फरियाद करते रहे। रायशुमारी के बाद अभिलाष पांडेय ने भाजयुमो कार्यकर्ताओ की बैठक भी वैष्णवी गार्डन में ली। जहां कार्यकर्ताओं को गुटबाजी बंदकर कमल के फूल पर टिकट पाने वाले उम्मीदवार को जिताने के संदेश दिए गए।
ये दावेदार डटे रहे
बुलावा न मिलने के कारण भाजपा के बहुत से दावेदार कार्यक्रम स्थल पर नहीं आए। लेकिन सिहावल विधानसभा सीट से दावेदार पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक ज्यादा सक्रिय देखे गए। जहां वे कार्यकर्ताओं से अपना नाम देने की सिफारिस करते रहे। वहीं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष से भी टिकट मिलने पर सिहावल सीट जीतने का दंभ भरते रहे। इसके साथ ही चुरहट से दावेदार शरदेंदु तिवारी, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल से दावेदार देवेंद्रनाथ चतुर्वेदी, सीधी से लालचंद्र गुप्ता सहित अन्य दावेदार आवभगत करते देखे गए।
इन दावेदारों का नाम आया सामने
भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को रायशुमारी में शामिल किया गया था। सूत्रों की मानें तो कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थक नेताओं का नाम टिकट के लिए लिखकर सौंपा गया। कहते है कि चुरहट से गोविंद मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, शरदेंदु तिवारी, सीधी से केदारनाथ शुक्ला, देवेंद्र सिंह मुन्नू, डॉ. राजेश मिश्रा, लालचंद्र गुप्ता, इंद्रशरण सिंह, सिहावल से रीती पाठक, विश्वामित्र पाठक, शिवबहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह, धौहनी से कुंवर सिंह टेकाम, सावित्री पनाडिय़ा का नाम प्रमुख तौर पर सौंपा गया।
भाजपा लोकतंत्र की परंपरा का करती है पालन
भाजपा में लोकतंत्र जिंदा है, वह लोकतंत्र की परंपरा का पालन करती है। इसी के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओ से जीतने वाले दावेदार का नाम मांगा गया है। भोपाल में ले जाकर सौंपा जाएगा, जिसमें जिस दावेदार को कार्यकर्ता सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं उन्ही को टिकट वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिया जाएगा। इस बार भाजपा 200 सीटों से ज्यादा सीट जीतकर सरकार बनाने वाली है।
अभिलाष पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो
Published on:
16 Oct 2018 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
