
सतना। आज विज्ञान भले ही टेक्नालॉजी के दम पर धार्मिक ग्रंथो को भुला दे। लेकिन प्राचीन परंपरा आज भी जिंदा है। असल में विज्ञान के पास सभी समस्याओं का तोड़ है। फिर भी धर्म शास्त्र हमे आगे बढऩे का मार्ग बताते है। आज तकनीकि के दम पर हम भले ही दिन प्रति दिन प्रगति करते जा रहे है। पर हकीकत में इंसान की औसत उम्र पहले से कम होती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है मनुष्य की जीवनशैली और हमारी आदतें। संतों के अनुसार धर्म ग्रंथों में ऐसी आदतों के प्रति इंसान को चेतावनी दी गई।
पं. मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार हम लोग अपनी और अपने घर वालों की लंबी उम्र के लिए अक्सर भगवान से प्रार्थना व मिन्नतें करते है। समय-समय पर घर में पूजा-पाठ व कर्म-कांठ भी कराते है। लेकिन ऐसी बातों पर कभी ध्यान नहीं देते जिससे उम्र घटती है। शास्त्रों के अनसुार इंसान के कुछ कर्म लाभ दायक नहीं होतें उन्हीं कर्मों के कारण मनुष्य की उम्र घट जाती है। महाभारत में ऐसे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया है। जिसका मनुष्य की आयु पर नकारात्मक असर पड़ता है।
ये बताया गया है महाभारत में
- महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि जो लोग धर्म की नीतियों का उल्लंघन करते हैं, ऐसे लोगों की आयु कम होती जाती है।
- जो व्यक्ति धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हैं और सत्य का साथ कभी नहीं छोड़ते, ऐसे मनुष्य 100 वर्ष जीते हैं।
- व्यक्ति के व्यवहार के साथ उसकी आदतें भी उसके आयु पर प्रभाव डालती हैं, जैसे जो व्यक्ति अक्सर नाखून चबाता है या फिर गंदगी से रहता है, उसकी आयु भी कम होती चली जाती है।
- महाभारत के अनुशासन पर्व के अनुसार पढ़ाई करते वक्त कभी भी कुछ खाना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे यमराज नाराज हो सकते हैं और व्यक्ति जल्द ही काल का भागी बन सकता है।
- शास्त्रों की मानें तो आकाश में चढ़े हुए सूर्य की तरफ बुरी नजर से आंखें उठाकर देखने से भी उम्र कम होती है और ऐसा करने वाला व्यक्ति शीघ्र ही मृत्यु को प्राप्त होता है।
- भोजन से जुड़ी एक धार्मिक मान्यता है कि भोजन करते वक्त बीच में खाना छोड़कर जुठे मुंह नहीं उठना चाहिए। अगर आप उठ भी जाते हैं तो दोबारा जुठे हाथ भोजन शुरू नहीं करें, ऐसा करने से उम्र घट सकती है।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार और मंगलवार के दिन कभी भी बाल नहीं कटवाना चाहिए। ऐसा करने से आयु घटती हैं।
- शास्त्रों में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना निषेध बताया गया है। कहा जाता है कि ऐसा करना सीधे यमराज को आमंत्रण देना है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोने से शरीर बीमारियों से घिर जाता और फलस्वरूप व्यक्ति शीघ्र ही मृत्यु को प्राप्त करता है।
- वास्तुशास्त्र में भी उम्र को लेकर ऐसी कई सारी बातें बताई गई हैं। जैसे कि मुख्य द्वार के सामने पैर करके कभी नहीं सोना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से यमराज नाराज होते हैं।