
story satna farmers death in farming due to tractor reversal
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में खेत की जुताई करते समय एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि सभापुर थाना के बाल्हा गांव निवासी किसान अपने खेत को ट्रैक्टर से जोत रहा था। कुछ देर बाद उस खेत की जुताई पूरी हो गई तो मेड़ में चढ़कर दूसरे खेत की ओर ट्रैक्टर को ले जाने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और किसान ट्रैक्टर के नीचे गया। जिससे कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने जब ट्रैक्टर को पलटा देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में पुलिस सहित परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद सभापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका-मुआयना कर ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कर शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। जहां चिकित्सक ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे रज्जन तिवारी पिता रामेश्वर तिवारी (55) निवासी बाल्हा गांव अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। एक खेत की जुताई पूरी होने के बाद किसान ने ट्रैक्टर को मेड़ पर चढ़ाकर दूसरे खेत की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान मेड़ चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसान ट्रैक्टर के नीचे आ गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। खेत के पास में ही खड़े अन्य किसानों ने दौड़कर शोर मचाया फिर भी ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को समय पर नहीं निकाल पाए। फिर बाद में सभापुर पुलिस सहित गांव के लोगों को एकत्र कर किसी तरह किसान को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है।
Published on:
10 Jul 2018 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
