सतना

पति पत्नी को लाठियों से बेदम पीटा

अमदरा के गोरइया कलॉ की घटना

less than 1 minute read
May 31, 2019
Husband beaten with sticks to his wife
Husband beaten with sticks to his wife

सतना. अमदरा थाना क्षेत्र के गोरइया कलॉ गांव में दम्पति को लाठियों से बेदम पीटने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर पीडि़तों का अस्पताल में दाखिल कराया है।

सूत्रों के अनुसार, गोरइया कलॉ में रहने वाले केशलाल कोल पुत्र पुत्र दशरथ कोल (50) और उसकी पत्नी बुल्ली कोल को पीटा गया है। केशलाल की रिपोर्ट पर आरोपी रज्जू कोल उसके पुत्र सुनील व पंजू समेत अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 323, 506, 452 के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस कार्रवाही कर रही है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शराब के नशे में धुत होकर केशलाल ने गुरुवार की रात रज्जू के घर जाकर उसे और उसके परिवार का गालियां दी थी। रात को किसी तरह बात शांत हुई। शुक्रवार की सुबह जब रज्जू केशलाल को समझाने गया तब भी वह नशे में था। एेसे में वह फिर रज्जू से विवाद करने लगा। इस बीच रज्जू के बेटे सुनील व पंजू पहुंचे तो केशलाल ने लाठियों से दोनों के सिर पर हमला कर दिया। इसी बात से नाराज रज्जू और उसके बेटों ने केशलाल व उसकी पत्नी को बेदम पीट दिया।

Published on:
31 May 2019 11:04 pm