8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक लड़की आबरू बचाकर भागी तो दूसरी तो बनाया शिकार

एक घंटे के बीच हुई दोनों वारदातें, अमदरा थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला, दोनों मामलों के 3 आरोपियों की तलाश

2 min read
Google source verification
file photo

file photo

सतना. हैण्डपंप से पानी भरने गई एक लड़की को घर में बंद कर तीन लड़कों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। किसी तरह वह अपनी आबरू बचाकर भागी तो एक घंटे बाद मनचले ने गांव की दूसरी नाबालिग लड़की को शिकार बना लिया। शुक्रवार को जब यह दोनों मामले अमदरा थाना पहुंचे तो सनाका खिंच गया। पहले तो खबर आई कि बालिका के साथ गैंग रेप हुआ है। जब पुलिस ने मामले की तफ्तीस शुरू की तो एक प्रकरण छेड़छाड़ का और दूसरा दुष्कर्म का सामने आया। दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपराध कायम कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार, 14 साल उम्र की एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह दोपहर तीन बजे नल के पास अपना डिब्बा रखकर आई थी। जब दोबारा गई तो डिब्बा गायब था। पास ही के घर में डिब्बा पूछने पहुंची तो करन नाम के लड़के ने उसे धक्का देते हुए बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। अंदर पहले से प्रहलाद नाम का युवक मौजूद था। उसने लड़की के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। लड़की ने विरोध किया तो इस बीच घर मालिक सूरज वहां पहुंचा और वह भी छेड़छाड़ करने लगा। यहां से किसी तरह लड़की भागी और अपने घर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 354, 442 व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम किया है।

जबरन ले गया घर

इसके एक घंटे बाद गांव की एक दूसरी नाबालिग लड़की हैण्डपंप में पानी लेने पहुंची तो आरोपी सूरज उसे जबरन खींचकर अपने घर ले गया। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद वह अपने घर आई और परिजनों को अपबीती सुनाई। इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 442 व पाक्सो एक्ट के तहत मुकद्मा कायम किया है।