पुलिस का कहना है कि जब घटना हुई तो देखने वाले दंग रह गए। कार की टक्कर लगते ही बाइक सवार महिला मंदिर की छत में जा गिरी। जब तक मदद पहुंची वह अचेत हो चुकी थी। इधर, कार सवार भी उतर कर भाग निकले। पुलिस ने आरोपी वाहन को जब्त करते हुए फरियादी रमाकांत पाण्डेय पुत्र राम प्यारे निवासी मुंगवानी उमरिया की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ आइपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत अपराध कायम कर लिया है।