सतना

MADHYA PRADESH: नामी बिल्डर के एक दर्जन ठिकानों पर आयकर का छापा

MADHYA PRADESH: नामी बिल्डर के एक दर्जन ठिकानों पर आयकर का छापा

2 min read
Jul 18, 2018
SATNA
BREAKING: मध्यप्रदेश के नामी बिल्डर के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा

भोपाल। आयकर विभाग ने बुधवार सुबह 6 बजे रियल इस्टेट और इंटरटेमेंट कारोबार में सक्रिय छतरपुर के बडे ग्रुप पेफटैक के एक दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। भोपाल के कोलार रोड स्थित आर्केड पैलेस के अलावा छतरपुर, ग्वालियर, सतना और इंदौर में कार्रवाई चल रही है। इसमें करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के खुलासा होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की अलग-अलग टीम प्रदेश के बड़े बिल्डर नीरज चौरसिया के पांचों शहरों के अलग-अलग ठिकानों पर सुबह से ही दस्तावेजों के छानबीन की कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई चौरसिया के कारपोरेट आफिस, घर, साइट पर चल रही है। भोपाल में कोलार रोड स्थित आर्केट पैलेस पर सुबह से दस्तावेजों के खंगालने का काम जारी है। पेफटेक ग्रुप के दो प्रमुख डायेक्टर अंजना चौरसिया, विनय चौरसिया और उनसे जुड़े सीए और सहयोगियों के ठिकानों पर दस्तावेज तलाशे जा रहे हैं। नीरज चौरसिया इस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर है।

सूत्रों का कहना है कि छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी-बिक्री के दस्तावेज मिले हैं। अधिकांश जमीनें नगद में खरीदी गई है। बोगस खर्च के अलावा शैल कंपनियों की जानकारी मिली है। कई बैंक एकाउंट और लॉकर्स की जानकारी मिली है। आयकर टीम ने इसे सीज कर दिया है। इन दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।

पेफटैक का प्रमुख कारोबार छतरपुर में
बताया जा रहा है कि नीरज चौरसिया वर्ष 2006 से रियल इस्टेट कारोबार में सक्रिय है। उसी समय उन्होंने अपनी पहली कंपनी खड़ी की थी। ग्रुप द्वारा इस समय चार कंपनियां संचालित की जा रही है। इनमें पेफटेक्स हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, पेफटैक होटल एंड रिसोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, पेफटैक कंस्ट्रक्शनन प्राइवेट लिमिटेड और पेफटैक एंटरटेनमेंट एंड होल्डिंग लिमिटेड है। इनका रियल इस्टेट का प्रमुख कारोबार छतरपुर में हैं। वहां पर महाराज छत्रसाल प्रीमियम टावर, पेफटैक टावर, पेफटैकक टाउन एक्सटेंशन और पेफटैक टाउन सेक्टर एक और चार आवासीय कालोनियों हो रहा है। ग्रुप ने छतरपुर के बाद सतना, ग्वालियर और भोपाल में अपना कारोबार शुरू किया है।

MUST READ

Updated on:
18 Jul 2018 01:15 pm
Published on:
18 Jul 2018 10:59 am