सतना

बड़ी खबर: मैहर में फूटा भक्तों का सैलाब, जानिए क्या मिला मंदिर में पुजारी को

मध्यप्रदेश के सतना जिला स्थित मैहर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा की महिमा बड़ी ही निराली है।

4 min read
Jan 02, 2018
Maa Sharda Arati Free MP3 Songs Download

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला स्थित मैहर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा की महिमा बड़ी ही निराली है। वैसे तो यहां वर्षभर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन दोनों नवरात्र और नववर्ष की शुरुआत में दर्शन पूजन का खास महत्व है। वर्ष 2018 की शुरुआत भी भक्तों ने कुछ इसी तरीके से की और श्रद्धालुओं का सैलाब फूट पड़ा। मैहर शारदा धाम में 2.50 भक्तों ने माथा टेककर अपने वर्षभर के लिए आशीर्वाद लिया।

मैहर शारदा धाम में भारत के कई राज्यों से आए हुए भक्तों ने माता के दर पर हाजरी लगाई। लेकिन पहली बार भारी संख्या में युवा वर्ग भी भक्ति के प्रति आस्था दिखाई है। दूर दराज से आए भक्तों ने माता का आशीर्वाद लिया और अपनी खुशहाली की कामना की। माई के दर पर पहुंचने के लिए भक्तों ने सीढिय़ों के साथ-साथ समिति की वैन और रोपवे का भी सहारा लिया।

ये भी पढ़ें

CG से मैहर शारदा के दर पर आई व्यवसायी की पत्नी पुत्री सहित लापता, ये है पर्दे के पीछे की कहानी
suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

मां भरती है भक्तों की झोली
मुख्य पुजारी देवी प्रसाद ने बताया कि 52 शक्ति पीठों में मैहर शारदा ही ऐसी देवी जहां अमरता का वरदान मिलता है। मां की कृपा कब किस भक्त पर हो जाए ये कोई नहीं जानता है। देवी प्रसाद ने कहा कि हमारी चौथी पीढ़ी माता की सेवा कर रही है। सन् 1967 में हमारे पिता ने माता की पूजा-अर्चना करने का अवसर दिया। उस समय त्रिकूट पर्वत पर वीरान जंगल था। मैंने भी कई कथाएं आल्हा-उदल और पृथ्वी राज सिंह चौहान की सुनी थी। मुझे भी लगा की माता ने आल्हा को अमरता का वरदान दिया है। आज भी कई भक्त कहते है कि रोजाना सुबह घोड़े की लीद और दातून पड़ी रहती है। वहीं कई लोग दावा कर रहे है कि माता की रोजाना पहली पूजा आल्हा ही करता है। लेकिन मैं इन सब बातों का दावा नहीं कर सकता।

suresh mihara IMAGE CREDIT: patrika

पहला श्रृंगार करते है आल्हा-ऊदल
मैहर मंदिर के महंत पंडित देवी प्रसाद बताते हैं, अभी भी मां का पहला श्रृंगार आल्हा ही करते हैं। जब ब्रह्म मुहूर्त में शारदा मंदिर के पट खोले जाते हैं, तो पूजा की हुई मिलती है। इस रहस्य को सुलझाने का प्रयास भी कई बार किया गया, लेकिन रहस्य बरकरार है। माता के सबसे बड़े भक्तों में आल्हा और ऊदल का नाम आता है। ये दोनों वो महारथी हैं, जिन्होंने पृथ्वीराज चौहान के साथ युद्ध किया था। इन दोनों ने ही सबसे पहले जंगलों के बीच मैहर मंदिर की खोज की थी।

suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

मंदिर की स्थापना
मां शारदा की मूर्ति के चरण के नीचे अंकित एक प्राचीन शिलालेख है। जो मूर्ति की प्राचीन प्रमाणिकता की पुष्टि करता है। मैहर के पश्चिम दिशा में त्रिकूट पर्वत पर शारदा देवी व उनके बायीं ओर प्रतिष्ठापित श्रीनरसिंह भगवान की पाषाणमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है। बताया जाता है कि लगभग 2000 वर्ष पूर्व विक्रमी संवत् 559 शक 424 चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, दिन मंगलवार, ईसवी सन् 502 में स्थापित कराई गई थी। मां शारदा की स्थापना तोरमान हूण के शासन काल में राजा नुपुल देव ने कराई थी।

suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

आल्हा तालाब आकर्षण का केन्द्र
मैहर केवल शारदा मंदिर के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि इसके चारों ओर प्राचीन धरोहरें बिखरी पड़ी हैं। मंदिर के ठीक पीछे इतिहास के दो प्रसिद्ध योद्धाओं व देवी भक्त आल्हा-उदल के अखाड़े हैं। यहीं एक तालाब और भव्य मंदिर है, जिसमें अमरत्व का वरदान प्राप्त आल्हा की तलवार उन्ही की विशाल प्रतिमा के हाथ में थमाई गई है।

suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

एक बार मुझे हो चुका है एहसास
देवी प्रसाद ने बताया कि हां 50 वर्षो की पूजा के दौरान एक बार मुझे एहसास हो चुका है। एक बार मैं पूजा कर घर चला गया। सुबह मंदिर का पट खोलकर पूजा की शुरुआत की तो पहले से ही पुष्प माता के दर पर चढ़े थे। फिर भी मन नहीं माना तो माता की चुनरी को उठाया तो अंदर भी पुष्प दिखाई दिए। तब से हमें भी एहसास हुआ की मां अजर-अमर है। यह जरूर भक्तों को मन चाहा वरदान देती है। देवी प्रसाद ने बताया कि मैहर वाली शारदा की मुझसे पहले पिता जी हमारे दादा-परदादा पूजा कर चुके है। मैं भी 50 वर्ष मां की सेवा में बिताने के बाद माता का भक्त हो चुका हूं अब जो भी मेरा जीवन बचा है वह भी माता को अर्पण है। दुनिया की माया मोह छोड़ दिन रात माता की पूजा में लीन रहता हूं।

suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

ये भी पढ़ें

मैहर में छत्तीसगढ़ के होटल व्यवसायी की बेटी व मासूम नातिन का अपहरण, मचा हड़कंप
Published on:
02 Jan 2018 03:14 pm
Also Read
View All