सतना

भाजयुमो नेता निकला शराब तस्कर, BJP में मचा हड़कंप, किरकिरी के बाद हुआ बड़ा एक्शन

MP News: मैहर जिले के रामनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में भारतीय जनता युवा मोर्चा कोठी मंडल का अध्यक्ष अभिनव गौतम भी शामिल है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

2 min read
Sep 05, 2025
भाजयुमो का कोठी मंडल अध्यक्ष निकला शराब तस्कर (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: मैहर जिले के रामनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में भारतीय जनता युवा मोर्चा कोठी मंडल का अध्यक्ष अभिनव गौतम भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से 72 लीटर देशी शराब और लग्जरी कार जब्त की है। जब्त माल की कुल कीमत लगभग 15 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। किरकिरी होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

ये भी पढ़ें

सागर कलेक्टर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, मचा हड़कंप, ये है वजह

8 पेटी शराब जब्त

पुलिस को सूचना मिली थी कि कार (एमपी 19 जेडजे 7240) से देवराज नगर से रामनगर की ओर अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना पर भिटारी पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। उसी दौरान सफेद रंग की कार बिना आगे की नंबर प्लेट के पुलिया के पास धीमी होकर अचानक बैक होने लगी। कार चालक का आचरण संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी से 8 पेटी शराब जब्त की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।

पार्टी से निष्कासित

maihar BJP Yuva Morcha Mandal President is a liquor smuggler

कोठी मंडल अध्यक्ष के पकड़े जाने के बाद भाजयुमो व भाजपा में हड़कंप मच गया। किरकिरी होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौभाग्य केसरी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे समाचार से जानकारी हुई थी। वरिष्ठ नेताओं के संज्ञान में यह मामला। उनसे मिले निर्देश के बाद संबंधित को हटा दिया गया है। कोठी मंडल अध्यक्ष एक साल से निष्क्रिय चल रहे थे। संगठन के किसी कार्यक्रम में नहीं रहते थे।

तस्कर हैं चारों आरोपी, कई दिनों से थे राडार पर

पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिनव गौतम (23) पिता राजू काफी दिनों से सतना के बदखर व नई बस्ती की शराब दुकान मैनेजर राजेश गुप्ता (45) पिता जमुना के साथ मिलकर रामनगर क्षेत्र में शराब तस्करी कर रहा था। दोनों आरोपी शराब दुकान कर्मचारी रोहित पाल (20) पिता अनुज निवासी मौहार व ललित पाल (19) पिता हीरालाल को साथ लेकर सतना से मदिरा की खेप रामनगर लाते थे। चारों आरोपी शराब तस्कर हैं। राजेश पहले रामनगर में शराब दुकान में काम करता था। सभी कई दिनों से पुलिस की राडार पर थे। तीन-चार दिन पहले भी पकड़ने की कोशिश की गई थी।

ये भी पढ़ें

फूट-फूटकर रो रहें 4 बच्चे, हृदयविदारक घटना से छिन गया ‘मां का साया’

Published on:
05 Sept 2025 02:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर