सतना

होटल में नाबालिगों ने बिना ID घंटे के हिसाब से लिया था रूम, पहुंच गई पुलिस और फिर…

MP News: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस की टीम अचानक जिले के प्रिंस होटल पहुंची। जांच में जो सामने आया उसे देश पुलिस के होश उड़ गए। होटल में छह युवक और छह नाबालिग लड़कियां साथ में पकड़े गए।
less than 1 minute read
Aug 10, 2025
sex racket in hotel
Sex Racket (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News:मध्यप्रदेश के मैहर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस की टीम अचानक जिले के प्रिंस होटल पहुंची। जांच में जो सामने आया उसे देश पुलिस के होश उड़ गए। होटल में छह युवक और छह नाबालिग लड़कियां साथ में पकड़े गए। पुलिस ने प्रिंस होटल में सेक्स रैकेट(Sex Racket) चलाने के मामले में होटल मालिक और दो कर्मचारियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया है।

होटल पर छापेमार कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को होटल पर मारे गए छापे के बाद होटल के मालिक आलोक त्रिपाठी और उसके दो कर्मचारियों संदीप पटेल व महेंद्र पटेल के खिलाफ यह मुकदमा बनाया गया है। एक कर्मचारी संदीप पटेल पिता श्रीचंद्र निवाली लुढौती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मालिक आलोक व दूसरा कर्मचारी महेंद्र फरार हो गए हैं।

बिना आइडी के कमरे में थे नाबालिग

उल्लेखनीय है कि इस होटल से शुक्रवार को पुलिस छापे में छह युवक और छह नाबालिग लड़कियां साथ में पकड़े गए थे। इन्हें बिना आइडी के कमरे दे दिए गए थे। लड़कियों को उनके परिजन को बुलाकर घर भेज दिया गया था। पुलिस ने बताया कि इसमें लड़कों के खिलाफ मुकदमा इसलिए दर्ज नहीं किया गया कि लड़कियों के परिजन ने केस दर्ज करवाने से इनकार किया। पांच लड़कों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जरूर की गई।

होटल को सील कराने प्रशासन को लिखा पत्र

पुलिस ने होटल सील(Sex Racket) करने की कार्रवाई के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है। होटल प्रबंधन ने बिना आइडी के कमरे देने के साथ ही रजिस्टर में एंट्री तक नहीं की थी। एक अलग से कागज में फर्जी नाम लिखे गए थे, जिससे होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका है।

Updated on:
10 Aug 2025 02:30 pm
Published on:
10 Aug 2025 02:29 pm