सतना

वरमाला के वक्त रील बनाने को लेकर शादी में बवाल, घराती-बाराती भिड़े

mp news: शादी की रस्मों में व्यवधान होने पर दुल्हन के मामा ने बारातियों को रील बनाने से रोका, तो हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट, एक युवक गंभीर घायल।

2 min read
Feb 21, 2026
wedding clash over reel video one seriously injured (demo pic)

mp news: शादियों में रील बनाने का चलन इन दिनों जोरों पर है लेकिन मध्यप्रदेश के सतना जिले में रील बनाने को लेकर एक शादी में जमकर बवाल हो गया। घटना सतना जिले के उचेहरा कस्बे की है जहां शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार रील बना रहे थे जिसके कारण शादी की रस्मों में व्यवधान हो रहा था। जब दुल्हन के मामा ने रील बनाने वाले बारातियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने विवाद कर मारपीट कर दी जिससे बाराती-घराती दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई।

ये भी पढ़ें

लॉज के कमरों से संदिग्ध हालत में पकड़ाए 18 लड़के-लड़कियां, आपत्तिजनक सामग्री मिली

रील बनाने से रोकने पर शादी में बवाल

सतना की टपरिया बस्ती से भूपेंद्र नामक युवक की बारात उचेहरा आई थी। देर रात वरमाला की रस्म चल रही थी, तभी मंडप के बगल में कुछ बाराती नाचते हुए वीडियो रील बना रहे थे। इसके कारण वरमाला की रस्म में हो रही देरी के कारण दुल्हन के मामा ने आपत्ति जताई और रील बनाने वाले बारातियों से कहा कि रील बनाना बंद कर दें वरमाला की रस्म में व्यवधान हो रहा है। इसी बात पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान बाराती किशन वंशकार पर किसी ने हंसिये से वार कर दिया।

शादी की रस्मी अधूरी छोड़कर लौटी बारात

हंसिया लगने से गंभीर घायल किशन को दूल्हे के रिश्तेदार तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी बीच शादी में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के चार-पांच लोग घायल हुए हैं, लेकिन एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घायल को पहले जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। घटना के बाद शादी की रस्में अधूरी रह गईं और बारात रात में ही लौट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

भांजे की शादी में पत्नी के साथ डांस करते वक्त गिरे मामा, लोग समझे डांस स्टेप लेकिन..

Published on:
21 Feb 2026 09:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर