सतना

पूर्व विधायक के भतीजे के सामने दी थी चित्रकूट MLA को धमकी, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी को धमकी देने वाला पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

2 min read
May 26, 2018
nilanshu chaturvedi chitrakoot mla latest news in hindi

सतना। चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी को धमकी देने वाला पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। शिकायत मिलने के चंद घंटों में ही एसपी राजेश हिंगणकर की टीम आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी के पकड़े जाने पर यह बात सामने आई है कि चित्रकूट के पूर्व विधायक स्व. प्रेम सिंह के भतीजे मंगल सिंह का वह बेहद करीबी है।

मंगल के साथ बैठकर ही आरोपी कल्लू उर्फ कल्ली वर्मा पुत्र रामदीन वर्मा (40) ने विधायक नीलांशु को फोन पर परिवार समेत जान से मार देने की धमकी दी थी। पूछताछ के बाद आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर दिया गया है। अब मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के वक्त शामिल रहे सभी व्यक्ति आरोपी बनाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

पति को लात मार पत्नी बोली- मैं पार्क जा रही हूं घूमने, गुस्से में पति ने घोंप दी…

जान से मारने की धमकी
एसपी हिंगणकर ने बताया, चित्रकूट से कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी को बुधवार की रात करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी थी। नीलांशु की शिकायत पर नयागांव थाना पुलिस ने आइपीसी की धारा 506बी, 507, 294 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। शिकायत मिलने पर जब मझगवां, बरौंधा, नयागांव थाना से पुलिस टीमें बनाई गई थीं। इनके साथ सायबर सेल की मदद भी ली गई। इसी मामले में आरोपी कल्लू को गिरफ्तार किया गया है।

शराब पीते दी धमकी
पुलिस का कहना है कि आरोपी कल्लू पूर्व विधायक स्व. प्रेम सिंह के भतीजे मंगल सिंह का करीबी है। कल्लू, मंगल समेत अन्य व्यक्ति एक साथ शराब पी रहे थे। तभी कल्लू ने फोन पर चित्रकूट विधायक नीलांशु को धमकाया था। यह बात भी सामने आ रही है कि स्व. प्रेम सिंह के बाद मंगल ने चित्रकूट विधान सभा से टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन जब नीलांशु को टिकट मिली तो यही टीस मंगल को बनी रही। एसपी हिंगणकर का कहना है कि जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने पर मंगल समेत उसके अन्य साथियों पर भी कार्रवाही की जा सकती है।

मवेशी चोरों गिरोह को भेजा जेल
रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र से भैंस चोरी कर जा रहे गिरोह के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने सभी दस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों से पूछताछ में रामपुर क्षेत्र के कुछ एेसे लोगों के नाम पुलिस को पता चले हैं जो इस गिरोह की मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, जानिए अज्ञात व्यक्ति ने फोन में क्या बोला
Published on:
26 May 2018 11:19 am
Also Read
View All