
neelanshu chaturvedi chitrakoot mla latest news in hindi
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत एक सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा चित्रकूट विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद गुरुवार को लिखित शिकायती आवेदन विधायक ने नयागांव थाना पुलिस को दी है। आवेदन देखते ही पुलिस विभाग के जिम्मेदारों के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में मामले की जानकारी एसपी राजेश हिंगणकर को दी गई।
सूचना के बाद एसपी चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। सूत्रों की मानें तो इस हाई-प्रोफाइल मामले को खुद एसपी हैंडल कर रहे है। अब सवाल उठता है कि जब तराई क्षेत्र में सांसद-विधायक खुद सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा।
ये है मामला
सूत्रों के अनुसार, चित्रकूट से कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी को बुधवार की रात करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। नीलांशु ने इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोपी पर आइपीसी की धारा 506 बी, 507, 294 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। शिकायत मिलने पर जब पुलिस ने फोन करने वाले की तलाश शुरू की तो घंटों तक आरोपी का मोबाइल फोन बंद रहा।
पुलिस ले रही सायबर सेल की मदद
सायबर सेल लगातार फोन करने वाले की लोकेशन का पता लगाता रहा ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। विधायक को धमकी मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी हिंगणकर भी मॉनीटरिंग करते हुए पुलिस टीमों को दौड़ाते रहे। गुरुवार की दोपहर एक संदिग्ध के बारे में पता चलने पर उसकी तलाश तेज कर दी गई है। खबर है कि फोन करने वाला पुलिस के हाथ लग गया है। अभी इस मामले की पुष्टि पुलिस अधिकारी नहीं कर रहे हैं।
एसपी भी चित्रकूट पहुंचे
पुलिस सूत्रों की मानें तो चित्रकूट विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। विधायक ने गुरुवार को लिखित शिकायत नयागांव थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अपराध कायम करते हुए फोन करने वाले की तलाश शुरू कर दी है। उधर, एसपी राजेश हिंगणकर भी चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने इस मामले में खुद छानबीन की है।
Published on:
25 May 2018 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
