सतना

राशि गबन में पगारखुर्द के सरपंच को धारा 40 की नोटिस, रोजगार सहायक की सेवा समाप्त

आवास योजना और मनरेगा की कमजोर प्रगति पर जिपं सीईओ ने लगाई फटकार10 सचिव और जीआरएस का वेतन काटा

3 min read
Dec 25, 2019
Notice of section 40 to Sarpanch of Pagarkhurd in amount embezzlement,Notice of section 40 to Sarpanch of Pagarkhurd in amount embezzlement,Notice of section 40 to Sarpanch of Pagarkhurd in amount embezzlement

सतना. जिपं सीईओ ऋजु बाफना ने मंगलवार को जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत वीरपुर में सेक्टर की समीक्षा बैठक ली। यहां आवास योजना और मनरेगा का काम सबसे कमजोर पाया गया। समीक्षा में पाया गया कि सरपंच जहां कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं तो सचिव व जीआरएस भी काम में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस पर संबंधितों को जमकर फटकार लगाई गई। इस दौरान ग्राम पंचायत पगार खुर्द में 10 लाख रुपये का गबन पाए जाने पर यहां के सरपंच को धारा 40 का नोटिस देने के निर्देश दिए तो जीआरएस की सेवा समाप्त करने कहा।

राशि का दुरूपयोग
समीक्षा बैठक की शुरुआत अपूर्ण आवासों की समीक्षा से हुई। जिसमें पाया गया कि यहां काम में किसी भी स्तर पर रुचि नहीं ली जा रही है। जिस पर सभी जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए जिपं सीईओ बाफना ने कहा कि अब तक की सबसे दयनीय स्थिति वीरपुर सेक्टर की है। यहां की पंचायतों में अधिकांश हितग्राहियों ने राशि का दुरूपयोग कर लिया है। लेकिन जिम्मेदारों को इसकी परवाह ही नहीं है। न तो काम में रुचि ले रहे हैं और न ही गबन की राशि वसूलने में कोई इंटरेस्ट है। बैठक में 12 ग्राम पंचायतों के सचिव, जीआरएस, पीसीओ, इंजीनियर, एई सहित जनपद सीईओ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

मैदानी अफसरों की मिलीभगत से भूमाफिया ने सरकारी जमीनों पर तनवा दिए मकान

मकान बनाने राशि ली और खरीद लिया ऑटो

यहां के ज्यादातर आवास योजना के हितग्राही राशि लेकर अन्यत्र चले गए हैं। एक मामला वीरपुर निवासी पुरुषोत्तम चौधरी का सामने आया। बताया गया कि इसने आवास की राशि से ऑटो खरीद लिया है। जिस पर जिपं सीईओ ने बिरसिंहपुर तहसीलदार के माध्यम से संबंधित का आटो जब्त करने तथा आरआरसी का प्रकरण पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद सीईओ से कहा कि संबंधित तहसीलदार के साथ बैठकर यहां के जितने भी आवास योजना के डिफाल्टर हितग्राही हैं, उनके विरुद्ध आरआरसी जारी कर वसूली की जाए। ग्राम पंचायत झखौरा के आशीष द्विवेदी पिता रामशिरोमणि द्विवेदी के प्रकरणों को 7 दिन के अंदर आरसीसी जारी करने कहा। नए आवासों की समीक्षा के दौरान पीसीओ छोटेलाल शुक्ला हितग्राहियों को दी गई राशि की सही निगरानी न करने, जानकारी न होने पर शो-कॉज जारी करने कहा गया।
इन पर हुई कार्रवाई
बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले जीआरएस का 5 दिन का वेतन काटने निर्देश दिए गए। इनमें पंकज मिश्रा खोडऱी, अनिल त्रिपाठी कारीगोही व श्रीप्रताप सिंह नयागांव शामिल हैं। इसके अलावा कमजोर प्रगति वाले रोजगार सहायकों का पांच दिन का वेतन काटने सहित नोटिस जारी करने निर्देश दिए गए। इनमें मुकेश विश्वकर्मा गुंझवा, केदार पयासी सिलौरा, कपिल श्रीवास्तव पगार खुर्द, बृजेश तिवारी पगार कला और अमरनाथ शुक्ला बांका शामिल है। इसी तरह कार्य में रुचि नहीं लेने वाले सचिवों का 10 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए इनमें रामचरण साकेत कारीगोही, उम्मीद द्विवेदी नयागांव शामिल है। पगार खुद के सरपंच को धारा 40 का नोटिस देने के साथ ही 20 जनवरी को समक्ष में पेश होने कहा गया।

काफी संख्या में अनुपयोगी शौचालय

विगत वर्षो में बनाए गए शौचालयों के उपयोगिता की स्थिति पता करने पर यह तथ्य सामने आया कि उनकी संख्या यहां काफी ज्यादा है। इस पर जनपद सीईओ से कहा गया कि इन शौचालयों में पुन: सत्यापन कर वस्तु स्थिति से अवगत कराएं ताकि जीर्णशीर्ण शौचालयों की मरम्मत कराई जा सके।
कार्यों की प्रगति सबसे कमजोर
बैठक के बाद सेक्टर ने जितने भी काम जिपं सीईओ ने देखे सभी असंतोषजनक पाए गए। इसपर एई और उपयंत्री को फटकार लगाई और कहा कि जो भी काम शुरू नहीं हुए हैं उनकी राशि तत्काल वापस करें। आवास योजना के मामले में गंभीरता से निगरानी के साथ काम करने कहा। राशि दुरुपयोग पर सभी संबंधित सरकारी अमले से राशि वसूलने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें

अच्छी खबर: दस्यु प्रभावित क्षेत्र में मिल्क रूट तैयार, मझगवां में लगा चिलर प्लांट
Published on:
25 Dec 2019 01:17 am
Also Read
View All