सतना

Harit Pradesh campaign: सतना के इन अधिकारियों ने रोपे पौधे, धरा को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

पत्रिका हरित प्रदेश: हरियाली से खुशहाली अभियान का आगाज
2 min read
Jul 09, 2018
patrika Harit Pradesh campaign in satna madhya pradesh news in hindi
patrika Harit Pradesh campaign in satna madhya pradesh news in hindi

सतना। पत्रिका 'हरित प्रदेश: हरियाली से खुशहाली' अभियान की शुरुआत रविवार को पत्रिका ऑफिस से हुई। शाम करीब चार बजे कलेक्टर मुकेश शुक्ला, एसपी संतोष गौर, डीएफओ राजीव मिश्रा, निगमायुक्त प्रवीण सिंह अढ़ायच, सीएसपी वीडी पांडेय, डिप्टी डीएफओ धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी कार्यालय पहुंचे और सांकेतिक रूप से एक-एक पौधे रोपे। उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। सोमवार से अभियान जिलेभर में चलेगा। मानसून खत्म होने तक पत्रिका का प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपे जाएं।

बता दें कि, पत्रिका द्वारा प्रदेशभर में हरित प्रदेश-हरियाली से खुशहाली अभियान की शुरुआत रविवार से कर दी है। यह भी सांकेतिक शुरुआत है, उसके बाद जैसे ही मानसून बेहतर होगा, अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। इसका मकसद बड़ी संख्या में पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित करना है। इस अभियान को स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों के माध्यम से गति देने का प्रयास किया जाएगा। हर उस स्थान पर पौधे लगाने के प्रयास होंगे, जहां वे सुरक्षित रह सकें।

पत्रिका का प्रयास निश्चित रूप से बेहतर है। इससे प्राकृतिक वातावरण बेहतर होगा। पौधे लगाने के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ेगी।
मुकेश शुक्ला, कलेक्टर

ऐसे प्रयास हमेशा होते रहने चाहिए। पेड़ पौधे नष्ट हो रहे हैं। ऐसे प्रयास से सुरक्षित होंगे। आने वाली पीढ़ी के लिए भी बेहतर होगा।
संतोष गौर, एसपी

पौधों का प्रकृति में महत्वपूर्ण स्थान है। हमारा विभाग सतत रूप से काम करता रहा है। पत्रिका का प्रयास सराहनीय है। हमारी कोशिश होगी कि ऐसे प्रयास को आगे बढ़ाया जाए।
राजीव मिश्रा, डीएफओ

नगर निगम ग्रीन सतना, क्लीन सतना अभियान के तहत काम करता है। ऐसे अभियान से शहर सुंदर व अच्छा होगा। हरियाली बढ़ेगी, जिसका लाभ आम व्यक्तियों को होगा। पत्रिका का अच्छा प्रयास है।
प्रवीण सिंह अढ़ायच, निगमायुक्त

इस प्रयास को जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। इसका फायदा आम व्यक्ति को सीधे है। पत्रिका का अभियान सराहनीय है। हरियाली शहर व व्यक्ति सबकी सेहत के लिए अच्छी होती है।
वीडी पांडेय, सीएसपी

ऐसे अभियान से सामाज में अच्छा संदेश जाता है। पौधे बचाने व लगाने के प्रति लोगों में जागरुकता आती है। पत्रिका का कदम सरहानीय है। इसे सतत रूप से आगे बढ़ाना चाहिए।
धीरेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी डीएफओ

Published on:
09 Jul 2018 01:04 pm