सतना

एमपी के सतना में अवैध मस्जिद पर तनाव, ढांचा ढहाने पहुंच गया लोगों का हुजूम

Satna illegal mosque- अवैध मस्जिद ढहाने पहुंचा लोगों का हुजूम, विदेशी फंडिंग से हो रहा निर्माण, धर्मांतरण से गुस्सा

2 min read
Jan 07, 2026
सतना में अवैध मस्जिद ढहाने पहुंच गए लोग

Satna- एमपी के सतना जिले में अवैध मस्जिद पर तनाव फैल गया है। यहां के धारकुण्डी थाना के झखौरा में बन रहे इस अवैध ढांच को ढहाने के लिए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद विहिप कार्यकर्ता लामबंद हो गए हैं। विहिप ने इस मुद्दे पर महापंचायत बुलाई जहां इलाके में धर्मांतरण की कोशिश का भी आरोप लगाया गया। सभास्थल से बड़ी संख्या में लोग विवादित ढांचे को गिराने के लिए जा पहुंचे हालांकि प्रशासन ने इन्हें रोक लिया। अधिकारियों ने समझाबुझाकर लोगों और कार्यकर्ताओं को वापस भेजा। विहिप बजरंग दल ने अवैध मस्जिद को जल्द ढहाने की मांग की है। ऐसा नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

झखौरा में विवादित मस्जिद नुमा निर्माण किया जा रहा था। स्थानीय निवासी पंकज पाठक ने इसकी पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दीनानाथ चौधरी उर्फ अब्दुल्ला, लालमन चौधरी उर्फ अब्दुल रहमान और विजय भारती उर्फ मोहम्मद उमर धर्म परिवर्तित कर मुस्लिम बन गए। तीनों ने पैसों के लिए धर्म परिवर्तन किया।

ये भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया हुए घायल, पहुंचाया अस्पताल

खाते में विदेशों से करीब 9 लाख रुपए की फंडिंग की

पता चला कि लालमन के खाते में विदेशों से करीब 9 लाख रुपए की फंडिंग की गई थी। इसी राशि से गांव में मस्जिद बनाई जा रही थी। धारकुण्डी पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। इधर मझगवां एसडीएम आईएएस महिपाल सिंह गुर्जर ने भी बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने अवैध निर्माण को सील कर दिया था।

धर्मांतरण और अवैध मस्जिद की बात फैली तो लोग आक्रोशित हो उठे। विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को इस मामले पर महापंचायत बुलाई। वक्ताओं ने कहा कि गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं था, तब मस्जिद क्यों बनाई जा रही है! आरोप लगाया कि धर्मांतरण के लिए यह काम चल रहा है।

सैकड़ों कार्यकर्ता और लोग विवादित ढांचे को गिराने के लिए चल दिए

इस पर महापंचायत में एकत्रित सैकड़ों कार्यकर्ता और लोग गुस्सा उठे और विवादित ढांचे को गिराने के लिए चल दिए। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर लोगों को विवादित ढांचे के पास जाने से रोका।

मामले में मझगांव एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि झखौरा में एक विवादित ढांचा है जिसपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नियमानुसार नोटिस दिया है अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस जिले में 5 और 6 जनवरी का अवकाश, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Updated on:
07 Jan 2026 03:00 pm
Published on:
07 Jan 2026 02:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर