सतना

त्योहारों में सफर की टेंशन खत्म, रेलवे चलाएगा 3 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Railway Update: त्योहारों की भीड़ में सफर अब होगा आसान। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जो एमपी से होकर गुजरेंगी। (mp news)
2 min read
Sep 04, 2025
puja special trains festive travel railway update mp news
puja special trains festive travel railway update (Patrika.com)

Puja Special Trains: त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ और उनकी यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी और सतना-मैहर स्टेशन से होकर गुजरेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराये पर इन ट्रेनों को चलाया जाएगा। (mp news)

रक्सौल-वटवा-रक्सौल स्पेशल (16-16 फेरे)

गाड़ी संख्या 05561 रक्सौल से 16 सितंबर से 30 दिसंबर तक हर मंगलवार को सुबह 11:20 बजे चलेगी और अगले दिन रात 3 बजे वटवा ( Raxaul-Vatva Special) पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05562 वटवा से 17 सितंबर से 31 दिसंबर तक हर बुधवार रात 11:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन शाम 4 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी, मुज़फ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, सागर, बीना, उज्जैन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। (Railway Update)

दानापुर-हडपसर-दानापुर स्पेशल (10-10 फेरे)

गाड़ी संख्या 03213 दानापुर से 27 सितंबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार रात 9 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 4:15 बजे हडपसर (Danapur-Hadapsar Special) पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03214 हडपसर से 29 सितंबर से 01 दिसंबर तक हर सोमवार सुबह 6:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 7:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, इटारसी, भुसावल, मनमाड, अहमदनगर में रुकेगी। (Railway Update)

गोमती नगर-महबूबनगर-गोमती नगर साप्ताहिक स्पेशल (6-6 फेरे)

गाड़ी संख्या 05314 गोमती नगर से 23 सितंबर से 2 नवंबर तक हर रविवार रात 12:35 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 7:10 बजे महबूबनगर पहुंचेगी (Gomti Nagar-Mahbubnagar Weekly Special)। गाड़ी संख्या 05313 महबूबनगर से 29 सितंबर से 3 नवंबर तक हर सोमवार रात 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 2 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, गोंदिया, बल्लारशाह, काचीगुडा आदि स्टेशनों पर रुकेगी। (Railway Update)

Updated on:
04 Sept 2025 12:57 pm
Published on:
04 Sept 2025 12:57 pm