सतना

BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष पर रेप केस दर्ज, खुदकुशी की चेतावनी के बाद हुई FIR

MP BJP News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रविवार रात एफआइआर कायम की।
less than 1 minute read
Oct 07, 2025
Former BJP Satna District President Satish Sharma supporters posted photos of the rape victim
Former BJP Satna District President Satish Sharma supporters posted photos of the rape victim (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

MP BJP News: मध्यप्रदेश के सतना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रविवार रात एफआइआर कायम की। प्रकरण कायम होने के बाद पुलिस शर्मा की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, छह माह पहले अप्रैल में कोलगवां थाना में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भाजपा नेता सतीश शर्मा(BJP District President Satish Sharma) से उसकी जान-पहचान थी। उसके पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर तत्कालीन जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने 2023 में घर आकर शारीरिक शोषण किया। पुलिस जांच के नाम पर मामले को लटकाए रही। तीन दिन पहले महिला का एक वीडियो वायरल हुआ। उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो खुदकुशी कर लेगी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना पुलिस को एफआइआर के निर्देश दिए। तब रविवार रात प्रकरण दर्ज हुआ

पार्टी कर चुकी निष्कासित

अप्रैल में कथित चैट वायरल होने और शारीरिक शोषण का आरोप लगने के बाद जिला अध्यक्ष रहे सतीश शर्मा को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। शर्मा की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई थी। महिला का आरोप है कि धमकाने का यह सिलसिला बीते चार साल से जारी था। महिला के आरोपों के मुताबिक शर्मा ने धमकाते हुए कहा था कि मेरी सरकार है। कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

Updated on:
07 Oct 2025 03:24 pm
Published on:
07 Oct 2025 07:54 am