सतना

बीवी के नंबर पर आया फोन, बोला-कब तक आ रहे हो, फिर जानिए क्या हुआ

कोलगवां थाना क्षेत्र के कुआं गांव में हुई वारदात, फारेंसिक टीम ने मौके से कई सबूत जुटाए, संदेहियों की तलाश में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 6:40 PM IST
satna murder case: satna youth murder news in hindi
satna murder case: satna youth murder news in hindi

सतना। एक फोन आने के कुछ देर बाद घर से निकले युवक की हत्या कर दी गई। गांव से ही लगे नहर के पास वारदात को अंजाम देने वालों ने घसीट कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। मंगलवार की सुबह जब गांव के कुछ लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को खबर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने घटना स्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।

वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने अपनी टीम के साथ शव परीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस पास से सबूत इकट्ठा किए हैं। इस दौरान डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई। गांव से चौकी पहुंची खबर सुबह करीब सात बजे बाबूपुर चौकी पुलिस को खबर मिली कि कुआं गांव की बस्ती से करीब आधा किमी. दूर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा है।

चौकी प्रभारी शिशिर पाण्डेय मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच के बाद टीआई हेमंत विष्णु वर्वे व सीएसपी वीडी पाण्डेय को सूचना दी। शव देखते ही पुलिस को अंदाजा हो गया था कि मामला हत्या का है। मृतक की पहचान कुआं निवासी राकेश पाण्डेय पुत्र अवधेश प्रताप पाण्डेय (35) के रूप में की गई है।

बेहोश हो गई पत्नी
जब राकेश के घर खबर पहुंची कि उसकी हत्या को गई है तो सुनकर उसकी पत्नी गश खाकर गिर पड़ी। राकेश के पिता अवधेश प्रताप सीधी जिले में वन विभग में पदस्थ हैं। यहां राकेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहकर खेती करता था। रात करीब 8 बजे वह घर से निकला ओर फिर वापस नहीं लौटा। सुबह उसकी मौत की खबर ही घर पहुंची।

पत्नी के मोबाइल पर फोन
राकेश मोबाइल फोन नहीं रखता था। उसकी पत्नी के पास फोन रहता था जिस पर परिचितों से संपर्क होता था। सोमवार की शाम करीब 7 बजे तक राकेश घर में ही था। गांव से लौट कर वह घर पहुंचा तो पत्नी के मोबाइल पर राकेश के लिए फोन आया। फोन करने वाले ने पूछा, कब तक आ रहे हो राकेश गुरु।

नाले से सड़क तक घसीटा
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि राकेश ने कुछ लोगों के साथ शराब पी। इसी बीच विवाद हुआ तो वह भागने की कोशिश किया। भागते वक्त उसका पैर नहर से लगे नाले में गया और वह गिर गया। तभी आरोपियों ने उसकी हत्या की और फिर शव को घसीट कर सड़क किनारे ले लाकर फेंक दिया। मृतक के गले में भी घोंटने के निशान होना पाया गया है।

एक से ज्यादा आरोपी
शव परीक्षण और घटना स्थल जांचने के बाद पुलिस मान रही है कि वारदात में एक से ज्यादा व्यक्ति शामिल हैं। अब पुलिस मृतक की पत्नी के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल पता कर रही है। गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए डॉक्टर से रिपोर्ट जल्द देने को कहा गया है। घटना की वजह क्या है यह आरोपियों के पकड़े जाने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।

Published on: