
MP POLISH ACTION MOOD
सतना। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देश शराब की अवैध बिक्री करने और इलाके में शांति भंग करने की नीयत से घूमने वालों पर सख्ती की जा रही है। सोमवार को पुलिस ने जिले के कई इलाकों में कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया है। इसकी समीक्षा एडिशनल एसपी गुरुकरन सिंह करते रहे।
कोलगवां थाना टीआई हेमंत विष्णु वर्वे के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेन्द्र तिवारी और उनकी टीम ने कृपालपुर में दबिश देते हुए दुकान में बिक्री के लिए रखी छह पेटी शराब आरोपी सुनील उफ्र बंटू पुत्र शिव कुमार मल्लाह के कब्जे से जब्त कर 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बसोर बस्ती सिंधी कैंप से आरोपी मुनिया बाई पत्नी शंकर व शकुंतला पत्नी बितानी के कब्जे से 20-20 पाव शराब जब्त की गई। दुर्गा नगर नई बस्ती से आरोपी अशोक यादव से 18 पाव और तनु अग्रवाल के कब्जे से मथुरा बस्ती से 18 पाव शराब जब्त कर कार्रवाई की गई है। कोलगवां पुलिस ने अपराधी का राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण बना और एक शातिर का जिला बदर का प्रकरण तैयार किया है। 11 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 110 व 5 के खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई।
असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, किया जिलाबदर
मैहर थाना टीआई अशोक पाण्डेय की टीम ने शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसते हुए असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। मैहर के एक अपराधी का एनएसए और एक का जिला बदर प्रकरण तैयार कर इलाके के कई बदमाशों को गिरफ्त में लिया गया। कोटर थाना के उप निरीक्षक अजय शुक्ला ने आरक्षक शशीकांत पयासी के साथ मिलकर आरोपी अभयराज पटेल पुत्र रामहित निवासी लौलाछ के कब्जे से 15 पाव व राम निवास आदिवासी पुत्र रामदास के कब्जे से 17 पाव शराब जब्त की है।
उचेहरा में 10 पाव शराब जब्त
उचेहरा थाना पुलिस ने अकहा स्थित एक दुकान से 4 पाव शराब जब्त कर आरोपी कमलेश लोधी को गिरफ्तार किया। पिपरी गांव की एक दुकान से 10 पाव शराब जब्त कर आरोपी हरेन्द्र कुशवाहा को एसआई हरिदास तिवारी की टीम ने पकड़ा है। सभापुर थाना के हवलदार मुकेश सिंह और आरक्षक विकास सिंह ने हरिहरपुर से आरोपी हरिशंकर सिंह की दुकान से 20 पाव शव व बरहना गांव में घर के पीछे छिपाकर रखी 22 पाव शराब जब्त कर आरोपी राजाभैया कोल को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। इसी तरह रामपुर बाघेलान टीआई अनिमेष द्विवेदी की टीम ने शांति भंग करने के आरोपी राजेंद्र कोल, राकेश कोल, बाल्मीकि कोल, ठाकुर दीन, राकेश त्रिपाठी, राहुल सोनी, चंद्र किशोर सोनवानी, अकबर कोल के खिलाफ कार्रवाई की है।
ब्लेड से गला रेतने वाला गिरफ्तार
कोलगवां थाना इलाके के टिकुरिया टोला में युवक का ब्लेड से गला रेतने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि टिकुरिया टोला कब्रिस्तान के पास रहने वाला अमरजीत चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी (18) शनिवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे घर के पास ही लगे चौरसिया के खेत में ताश पत्ते खेल रहा था। इस बीच विवाद होने पर शहजाद खान ने उसका गला ब्लेड से रेत दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307के तहत हत्या के प्रयास का अपराध कायम किया था। इसी प्रकरण में आरोपी शहजाद की गिरफ्तारी की गई है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
20 Mar 2018, 5:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़




