'बिजली चली जाएगी, अंधेरा ही अंधेरा
बकायादारों के नाक में दम करने के लिए विद्युत कंपनी ने तीन-चार गाने कंपोज कराए हैं। बिजली न चुराना सुन मोर भइया व बिजली कट जाएगी तो अंधेरा ही अंधेरा छा जाएगा जैसे मेलोडी ट्यून में गाने बजाकर चेतावनी दी जा रही है। गानों के बीच-बीच में चेताया जा रहा कि बिजली चुराने पर चोरी का केस व बकाया नहीं जमा करने पर घर में रखे वाहन, टीवी, मोटर, फ्रिज, कूलर आदि सामान कुर्क कर नीलाम कर दिए जाएंगे।