सतना

MP में जहां मंत्री का ‘घर’, वहीं नगर निगम बेहाल, आधे से ज्यादा पद खाली

MP News: तकनीकी और प्रशासनिक कर्मचारियों की भारी कमी से स्मार्ट सिटी और नगर विकास के काम प्रभावित। सतना में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का घर और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यहां के प्रभारी मंत्री है।

2 min read
Oct 12, 2025
satna nagar nigam posts vacant kailash vijayvargiya pratima bagri (फोटो- सोशल मीडिया)

Posts Vacant:सतना नगर निगम (satna nagar nigam) मूल रूप से नगरीय विकास और आवास विभाग के अंतर्गत आता है। इस विभाग के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) हैं। ये जिले के प्रभारी मंत्री भी है। इसी विभाग की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी (pratima bagri) है। प्रतिमा का खुद का निवास स्थान सतना नगर निगम अंतर्गत है। महापौर भाजपा से है।

नगर निगम को स्मार्ट सिटी का दर्जा भी प्राप्त है। इतना सब होने के बाद भी निगम की स्थिति यह है कि यहां के ज्यादातर स्वीकृत पद खाली है। हद तो इस बात की है कि तबादले से यहां लोगों को लाने के बजाए नगर निगम से तबादले कर पद रिक्तता और बढ़ा दी गई है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहे। (MP News)

ये भी पढ़ें

जातिवादी सजा! Meme से भड़का ब्राह्मण समाज, युवक से पांव धुलवाकर उसी पानी को पिलाया, Video

प्रभार पर नगर निगम

सतना को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद बड़े पैमाने पर स्मार्ट सिटी के कामों की एजेंसी नगर निगम को बनाया गया। इसके अलावा निगम के अपने काम अलग से चल रहे है। जिस श्रेणी का नगर निगम है, उसके अनुसार पद तो स्वीकृत हैं, लेकिन हालात यह है कि ज्यादातर पद खाली हैं।

तकनीकी अमले के मुखिया अधीक्षण यंत्री का पद खाली है। कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री के 80 फीसदी से ज्यादा पद खाली है। सहायक आयुक्त, कार्यालय अधीक्षक जैसे पद तो पूरी तरह से खाली पड़े हैं। राजस्व अधिकारी भी नहीं हैं। उपायुक्त का भी पव 50 फीसदी खाली है। (MP News)

सीएम से करेंगे अनुरोध- राज्य मंत्री

काफी संख्या में पद रिक्त है। विशेष तौर पर तकनीकी अमले के पद खाली होने से निर्माण कार्यों में प्रभाव दिख रहा है। इस बारे में सभी संबंधितों को अवगत करवाया गया है।पत्राचार भी किया है। मुख्यमंत्री और प्रमारी मंत्री से फिर अनुरोध किया जाएगा।- प्रतिमा बागरी, राज्य मंत्री

लिख चुके है पत्र- महापौर

शासन को पत्र लिख चुके हैं। प्रभारी मंत्री को भी अवगत करवा चुके हैं। अधिकारियों की कमी का असर तो होता है, लेकिन इसके बाद भी काम तेजी से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस पर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। हालांकि शासन स्तर पर अधिकारियों की कमी है। - योगेश ताम्रकार, महापौर

कामकाज पर पड़ रहा प्रभाव- निगमायुक्त

अधिकारियों की कमी के चलते कामकाज पर प्रभाव तो पड़ रहा है। इसे लेकर शासन को कई बार पत्राबार किया गया है। शासन स्तर से हिमांड भी मांगी गई थी, जिस पर तब प्रारूप में रिक्त पदों के विरुद्ध डिमांड मेजी गई है। आशा है कि जल्द ही निगम को कुछ अधिकारी मिलेंगे।- शेर सिंह मीना, निगमायुक्त

पद भर जाएंगे तो कमीशन कौन देगा? - कांग्रेस

सारे पद भर जाएंगे तो पद पर बने रहने के लिए कमीशन कौन देगा? जनता के हितों की चिंता यहां किसी को नहीं है। अन्यथा क्या मजाल कि जिस विभाग का मंत्री सतना का प्रभारी मंत्री हो वहां इतनी दयनीय स्थिति हो और तब जब संबंधित मंत्री राष्ट्रीय स्तर का हो। इन्हें जनता का भय नहीं है।- सिद्धार्थ कुशवाहा, विधायक एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेस

ये भी पढ़ें

भाजपा की गुटबाजी का गजब नजारा, एक ही प्रसाद घर का दो बार हुआ लोकार्पण, कार्यक्रम बना कॉमेडी शो

Updated on:
12 Oct 2025 02:35 pm
Published on:
12 Oct 2025 01:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर