सतना

स्कूल टाइमिंग में बदलाव, शीत लहर के कारण बढ़ती ठंड को लेकर प्रशासन ने लिया फैसला

Winter Cold Wave: लगातार गिरते तापमान और बच्चों पर बढ़ते शीत प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है। अब सतना में नर्सरी से 8वीं तक सभी स्कूल इतने बजे से खुलेंगे।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2025, 11:39 AM IST
school timing change winter cold wave satna collector order latest news
school timing change due to cold wave in satna (फोटो- सोशल मीडिया)

School Timing Change: तापमान में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए सतना कलेक्टर ने नर्सरी से 8वीं तक के सभी वि‌द्यालयों का समय बदल दिया है। सोमवार से इन वि‌द्यालयों का संचालन 9 बजे के पहले नहीं हो सकेगा। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है शीत ऋतु में छोटे स्कूली बच्चों पर हो रहे विपरित असर से जुड़ी खबर को पत्रिका ने शुकवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, नर्सरी से 8वीं कक्षा की टाइमिंग बदली

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस (satna collector Dr. Satish Kumar S) ने जिले में शीतऋतु के प्रभाव से तापमान में गिरावट होने के कारण नर्सरी से कक्षा 8 तक समस्त वि‌द्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए प्रात: 9 बजे किया है।

यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई तथा अन्य मान्यता प्राप्त समस्त वि‌द्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं पर लागू किया गया है। जारी आदेश में कहा है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अपने निधर्धारित समय पर संचालित रहेंगी। यह आदेश 17 नवंबर सोमवार से प्रभावशील होगा।

अभिभावकों ने ली राहत की सांस

कलेक्टर द्वारा विद्यालयों का समय बदले जाने के बाद प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अभिभावक आशीष तिवारी ने कहा कि अब बच्चों को सुबह परेशान नहीं होना पड़ेगा। अभी देखने में आ रहा था कि विद्यालय की क्लास में बच्चों की हालत खराब रहती थी।

तापमान अभी भी सामान्य से नीचे

इधर जिले के तापमान में कोई उल्लेखनीय सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। अभी भी तापमापी का पारा सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे चल रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम कार्यालय के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। ( cold wave)

Updated on:
15 Nov 2025, 11:39 AM IST
Published on: