सतना

नेताओं के रिश्तेदार के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन, नहीं चल सकी अवैध कब्जे में जेसीबी

नेताओं के रिश्तेदार के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन, नहीं चल सकी अवैध कब्जे में जेसीबी
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 2:11 PM IST
semariya chowk to dashmesh hotel Illegal encroachment news in hindi
semariya chowk to dashmesh hotel Illegal encroachment news in hindi

सतना। शहर के फ्लाइओवर की सर्विसलेन में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार को औपचारिक दिखी। अतिक्रमण अमला नेताओं के रिस्तेदारों के आगे पूरी तरह नतमस्तक रहा। जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाना तो दूर जेसीबी चलाना भी मुनासिब नहीं समझा। सफेदपोश नेताओं को खुश करने के लिए हैंडब्रोकर मशीन द्वारा अतिक्रमण हाथ से गिराया जा रहा है। वहीं एसडीएम की पुरानी नाप के काफी पहले ही तोड़ाई हो रही है। हद तो तब हो गई जब दस्ताबेजों के सत्यापन के लिए मूल दस्ताबेज तक हाउसिंग बोर्ड से नहीं मगांए गए है।

गरीबों पर कहर डहाने वाला प्रशासन आचार संहिता के बीच जन प्रतिनिधियों के रिस्तेदारों के आगे बौना साबित हो रहा है। जबकि दो जेसीबी मशीनें मौके पर खाली खड़ी है। लेकिन उनका कोई उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिस तरह हीलाहवाली की जा रही है तो आज पूरी कार्रवाई हो पाना असंभव है। ये अतिक्रमण सेमरिया चौराहे से दशमेष होटल के बीच पर हटाना था।

ये है मामला
फ्लाइओवर सर्विसलेन के हिस्से में अतिक्रमण होने से इसका काम नहीं हो पा रहा था। इससे कई स्थानों पर लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। इसके मद्देनजर शहरवासियों में आक्रोश की स्थिति बनी थी। जिला प्रशासन सहित निगम प्रशासन को लगातार इस संबंध में ज्ञापन और शिकायतें मिल रही थीं। विगत दिवस संबंधित विभागों की बैठक में निर्णय लिया गया कि अतिक्रमणकारियों को पहले स्वयं से अपना कब्जा हटाने का मौका दिया जाए। उसके बाद प्रशासनिक स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। लिहाजा निगम प्रशासन ने इस संबंध में माइकिंग कराते हुए स्वयं से अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। लेकिन तय समय सीमा में किसी ने भी अपने अवैध कब्जे नहीं हटाए।

तैनात रहे कार्यपालिक दंडाधिकारी
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने इसके लिए मौके पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात रहे। साथ ही यहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात दिखा। इस दौरान पूरे इलाके को प्रतिबंधित जोन घोषित कर दिया जाएगा और बिना अनुमति यहां कोई भी प्रवेश नहीं कर रहा।

Published on: