सतना

लाल झण्डी देख रोकी मालगाड़ी, यातायात बाधित होने पर दौड़े अफसर

बिड़ला की बड़ी लापरवाही, रेलवे को खबर दिए बिना ही शुरू कर दिया था मेंटीनेंस, घंटों तक मुत्यारगंज रेलवे क्रासिंग में लगा रहा जाम
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Aug 2019, 12:19 PM IST
The goods train stopped after seeing the red flag, the officer ran
The goods train stopped after seeing the red flag, the officer ran

सतना. बिड़ला की ओर जाने वाली निजी रेल लाइन में मेंटीनेंस का काम शुरू करने से पहले रेल प्रबंधन को खबर नहीं दी गई। इधर, सतना रेलवे स्टेशन से फैक्ट्री को जाने वाला कोयले का रैक रवाना कर दिया गया। गनीमत रही कि रेल चालक ने ट्रैक पर लाल झण्डी देख ट्रेन को काबू करते हुए रोक दिया। अगर ट्रेन अपनी ही रफ्तार में चलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिड़ला प्रबंधन की इस बड़ी लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि मेन लाइन पर मालगाड़ी फंसी रही। एेसे में मुख्त्यारगंज रेलवे क्रासिंग में घंटो जाम लगा रहा। जब रेल प्रबंधन को इसका पता चला तो कई जिम्मेदार अफसर मौके पर पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, सतना रेलवे स्टेशन से रेलवे का रैक लेकर जा रही मालगाड़ी को बिड़ला रेलवे ट्रैक पर रवाना कर दिया था। उधर, मारूति नगर से बरदाडीह क्रासिंग तक बैनर फ्लैग (लाल झण्डी) लगाकर फैक्ट्री के पीडब्ल्यूआइ ने मेंअीनेंस का काम शुरू करा रखा था। जब दोपहर करीब पौने दो बजे मालगाड़ी मेन लाइन से होते हुए बिड़ला ट्रैक पर पहुंची तो लाल झण्डी देख लोको पॉयलट ने गाड़ी रोक दी। रेलवे के आरआरआइ को इसकी सूचना दी गई तो रेल अफसर मौके पर पहुंचे। रेल सुरक्षा बल भी सुरक्षा के लिहाज से बिड़ला ट्रैक पर जायजा लेने गया। यह बात सामने आई है कि रेलवे को बिना सूचना दिए ही मेंटीनेंस का काम शुरू करा दिया गया था। इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस मामले में रेल प्रबंधन ने निजी फैक्ट्री के अफसरों से जबाव तलब किया है और मामले की जांच शुरू करा दी गई है।

Published on: