
The manager turned out to be the kingpin of theft
सतना. ऑन लाइन आर्डर पर आने वाले सामान को स्थानीय स्तर पर घर घर पहुंचाने वाली एक निजी कंपनी के दफ्तर में लाखों की चोरी हुई थी। तहकीकात में जुटी पुलिस जब चोरों तक पहुंची तो पता चला कि इसी दफ्तर में काम करने वालों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपियों ने सीसीटीवी का डीवीआर नदी में फेंक दिया था और एक आरोपी मोटी रकम लेकर कोरबा भाग गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी रियाज इकबाल ने मंगलवार को इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 40 हजार रुपए नकद के साथ सीसीटीवी का डीवीआर नदी से बरामद कर लिया है।
यह है मामला
थाना कोलगवां अंतर्गत बस स्टैण्ड के पास एन्टीईएक्स ट्रान्सपोर्टेशन कम्पनी सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड का दफ्तर है। यहां फ्लिपकार्ट एंव म्यंत्रा कंपनी के प्रोडक्ट कस्टमर डिलेवरी के लिए आते हैं। कारोबारी दीपक द्विवेदी के इस दफ्तर में एक अगस्त की रात चोरी हुई थी। चोरों ने यहां से 3 लाख 53 हजार 730 रुपए चोरी किए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण कायम कर मामले की जांच शुरू की थी।
फिंगर प्रिंट से खुला राज
जब पुलिस टीम फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अजीत सिंह को लेकर जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंची तो यहां काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने प्रिंट नहीं दिए। यहीं से शक शुरू हुआ और पुलिस आगे बढ़ी। जांच में जुटे टीआइ आरपी सिंह के साथ पीएसआइ आशीष बरकडे, आरक्षक कमलाकर सिंह, अजीत सिंह, सायबर सेल प्रभारी व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक दीपेश ने सबूत जुटाए तो पता चला कि कंपनी में ही काम करने वाले अपराध में शामिल हैं।
यह आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने आरोपी पवन कैथवास पुत्र रामकिंकर कैथवास (28) निवासी जवाहर नगर गली 2, कमलेश पाल पुत्र गणेश प्रसाद पाल (25) निवासी धवारी महदेवा, रविशंकर सिंह पुत्र स्व. लल्ला सिंह निवासी रेल्वे कॉलोनी सतना को पकड़ा है। इनमें कमलेश ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना से पहले ही शटर का नट ढीला कर दिया था। लॉकर में भी चाबी लगी छोड़ी। चोरी के बाद अरोपियों में ही एक ने पुलिस को सूचना दी। ताकि किसी को शक न हो। रवि रकम लेकर कोरबा भाग गया था। पुलिस उसे पकड़ कर लाई और 2 लाख 40 हजार रुपए बरामद किए। जबकि बाकी रकम आरोपियों ने खर्च कर डाली। पूछताछ के बाद पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर सतना नदी से बरामद किया है। आरोपियों ने घटना के बाद डीवीआर नदी में फेक दिया था।
Published on:
07 Aug 2019 01:19 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
