
Attacked mother-in-law and robbery
सतना. सास-बहू सो रही थीं तभी तीन बदमाश घर में दाखिल हो गए। अपने बचाव में महिलाएं शोर करतीं इसके पहले ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। दहशत का माहौल बनाने के बाद घर में रखी पेटी से नकदी और गहने लूटने के बाद लुटेरे भाग निकले। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे हुई इस वारदत की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चोटिल महिला से पूछताछ करते हुए घटना का ब्योरा लिया और फिर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
सूत्रों के अनुसार, जैतवारा थाना क्षेत्र के तुर्री गांव में हुई इस वारदात के बाद पीडि़ता जानकी डोहर पत्नी राम विश्वास डोहर (४५) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकी और उसकी बहू के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आइपीसी की धारा ३९४ के तहत अपराध कायम किया है। जानकी का इलाज कराते हुए उससे बदमाशों के हुलिया के बारे में पूछताछ की गई है। फरियादिया जानकी ने पुलिस को बताा कि तीन बदमाश रात को उसके घर में घुस आए थे। मारपीट करते हुए बदमाशों ने धमकाया और फिर घर में रखी पेटी उठा ली। पेटी से दो हजार रुपए नकद व एक पाव चांदी के गहने लूट कर आरोपी भाग निकले। इस मामले में पुलिस सायबर सेल की मदद भी ले रही है। साथ ही गांव वालों से पूछताछ करते हुए संदेहियों का पता लगाया जा रहा है।
Updated on:
07 Aug 2019 09:16 pm
Published on:
07 Aug 2019 11:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
