सतना

चोरी करने घुसे बदमाशों ने दुकानदार को दो मंजिला बिल्डिंग से फेंका, गिरने के बाद शरीर का हुआ ये हाल

मध्यप्रदेश में चोरों का दुस्साहस: एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, गंभीर हालत में मालिक को किया जबलपुर रेफर
2 min read
Oct 10, 2018
theft cases in satna india
theft cases in satna india

सतना। मध्यप्रदेश में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि कोई रास्ते में रूकावट बने तो उनको जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है! एक ऐसा ही मामला सतना जिला के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के गुडुहरू गांव में आया है। जहां चार चोर शिवनारायण गुप्ता पिता रामकृष्ण गुप्ता 38 वर्ष की दुकान में मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे घुसे थे। जैसे ही चोरी की भनक बगल के दुकानदार अखिलेश गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता 30 वर्ष को लगी तो चोरों से भिड़ गया। लेकिन चार की संख्या में मौजूद चोर अखिलेश पर भारी पड़ गए।

फिर बदमाश अखिलेश को उठाकर दो मंजिला बिल्डिंग में ले जाकर धरती में पटक दिया। तेज से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने देखा कि अखिलेश टूट पड़ा है और चार चोर भाग रहे। उन्होंने हौसला दिखाते हुए एक चोर को पकड़ लिया बल्कि तीन चोर मौके से फरार हो गए।

बदमाश की जुबानी, चोरी की कहानी
पकड़ा गया चोर अनिल कोल निवासी गुडुहरू ने बताया कि वह तीन अन्य दोस्त अमित कुशवाहा, गुल्लन कुशवाहा और चुन्नटू आदिवासी सभी निवासी गुडुहरू ने मिलकर चोरी का प्लान बनाया था। चोरी पूरी ही होने वाली थी कि अखिलेश मौके पर पहुंच गया। अपनी जान बचाने के लिए हम लोगों ने भागने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना और भिड़ते-भिड़ते छत के नीचे गिर गया। कुछ देर बाद ग्रामीण एकत्र होकर मुझे दबोचा लिए।

1.45 में पुलिस को सूचना, 4.30 बजे मौके पर पहुंचे
ग्रामीणों ने बताया कि तत्काल चोरी की सूचना 10 अक्टूबर की शुरुआत 1.45 AM में पुलिस को दी। लेकिन पुलिस 4.30 बजे के बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोर को पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने बयान लेने के बाद सभी समान को जब्ती कर पीड़ितों को सौंप दिया। अन्य चोरों के बारे में भी पुलिस ने जानकारी एकत्र कर ली है। मैहर नवरात्र मेले के कारण पुलिसबल की थाने में कमी है। इसलिए अभी जांच पूरी नहीं हो पाई है।

अखिलेश जबलुपर में लड़ रहा जिंदगी की जंग
बताया गया कि ये चोर इतने शातिर थे कि एक बगल के दुकानदान ने विरोध किया तो छत की दूसरी मंजिल से गिरा दिया। जिसको गंभीर अवस्था में बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बिड़ला अस्पताल के चिकित्सकों ने जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। परिजनों की मानें तो दोनों हाथ और कमर पूरी तरह टूट चुकी है। अखिलेश गुप्ता की स्थिति काफी क्रिटिकल है। पीडि़त का सर फट गया है।

Published on:
10 Oct 2018 01:27 pm