27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्र: इस बार नाव पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और मनुष्य पर सवार होकर जाएंगी, दो गुरुवार आना भी शुभ संकेत

नवरात्र: इस बार नाव पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और मनुष्य पर सवार होकर जाएंगी, दो गुरुवार आना भी शुभ संकेत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 10 Oct 2018, 11:58 AM IST

Shardiya navratri 2018: This time goddess will come riding on the boat

Shardiya navratri 2018: This time goddess will come riding on the boat

सतना। नौ दिनी शारदीय नवरात्र की शुरुआत बुधवार से हो रही है। इस दौरान कई शुभ योग बनेंगे। पंडितों के मुताबकि नवरात्र में दो गुरुवार आना भी शुभ संकेत है। घरों, मंदिरों, आश्रमों और गरबा पंडालों में घट स्थापना की जाएगी। पं. मोहन द्विवेदी ने बताया कि प्रतिपदा बुधवार सुबह 7.25 तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया लग जाएगी। इस बार मां दुर्गा के आगमन का वाहन नौका है। इससे सर्वसिद्धि प्राप्ति होती है। लगातार दूसरा साल है जब शारदीय नवरात्र 9 दिनों का रहेगा। नवरात्र की शुरुआत चित्रा नक्षत्र में होगी। पर्व के दौरान राज, अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ग्रहों की स्थिति भी मंगलकारी रहेगी।

किस दिन कौन सा योग
- 10 अक्टूबर बुधवार, रवि योग, अग्रसेन जयंती
- 11 अक्टूबर गुरुवार, सुस्थिर व विषकुम्भ योग
- 12 अक्टूबर शुक्रवार, सर्वार्थसिद्धि, मातंग व प्रीति योग
- 13 अक्टूबर शनिवार, अमृत, आनंद व रवि योग
- 14 अक्टूबर रविवार, सर्वार्थसिद्धि व सौभाग्य योग
- 15 अक्टूबर सोमवार, सर्वार्थसिद्धि व शोभन योग
- 16 अक्टूबर मंगलवार, अमृत व मित्र योग
- 17 अक्टूबर बुधवार, वज्र व सुकर्मा योग
- 18 अक्टूबर गुरुवार, ध्वजा व धृति योग

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग