27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शारदेय नवरात्र: श्रद्धालुओं के लिए सजा मां शारदा का दरबार, देश-विदेश से पहुंच रहे भक्त

शारदेय नवरात्र आज से: मैहर में तैयारी पूरी, दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 10 Oct 2018, 11:36 AM IST

maa sharda temple maihar madhya pradesh

maa sharda temple maihar madhya pradesh

सतना। मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्र आज से शुरू हो रहा है। 9 दिन माता के मंदिरों में आस्था का सैलाब दिखेगा। इस दौरान मां शारदा के दर्शन करने बड़ी संख्या में भक्त मैहर पहुंचते हैं। मंगलवार शाम से उनके आने का सिलसिला शुरू भी हो गया है। घंटाघर, रेलवे स्टेशन, रीवा रोड से सैकड़ों दर्शनार्थी मंदिर की ओर जाते देखे गए। पुलिस-प्रशासन ने उनकी सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए हैं। क्राइम ब्रांच के अफसर भी मेला परिक्षेत्र में तैनात किए गए हैं। वहीं प्रसाद दुकानदारों, ऑटो चालकों को भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि भक्तों को समस्या न हो।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अलग-अलग बटालियन के 800 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी मेले में लगाई है। तीन एएसपी, डेढ़ दर्जन राजपत्रित पुलिस अधिकारी, 12 निरीक्षक, 36 सब इंस्पेक्टर, 125 हेड कांस्टेबल और 750 कांस्टेबल तैनात हैं। सुरक्षा के लिहाज से सिविल ड्रेस में भी 75 जवान तैनात रहेंगे। चार पेट्रोलिंग टीम मेला क्षेत्र व शहर में सक्रिय रहेंगी। मंदिर गर्भगृह में 15 पुलिसकर्मी और 7 महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी।

तीन पालियों में डॉक्टर
मेला क्षेत्र में तीन पालियों में 24 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मंदिर प्रांगण, मंदिर डेहरी, सीढ़ी के राउंड वन-टू-थ्री, वीआइपी तल, रोप-वे, पार्किंग स्थल में स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। प्रत्येक टीम में दो चिकित्सक, एक फॉर्मासिस्ट, एक वार्ड ब्वाय, एक सिस्टर होगी। आधा दर्जन एम्बुलेंस लगाई हैं, ताकि जरूरत के समय अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। सिविल अस्पताल में मात्र दो चिकित्सकों पर सैकड़ों मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी होगी। रोगी कल्याण समिति की ओर से रखे गए तीन चिकित्सकों में से एक की ड्यूटी स्थाई तौर पर धार्मिक अनुष्ठान में लगाई गई है।

हर प्वाइंट पर सुरक्षा
मंदिर परिक्षेत्र, गर्भगृह, मंदिर प्रांगण, रोप-वे ऊपरी तल, वीआइपी अपर और वीआइपी तल, मंदिर सेकंड राउंड, डेहरी से आगे खंभा नंबर 124 से 115, खंभा नंबर 115 से 107, डेहरी, लालगेट, विवेकानंद तिराहा, फब्बारा, बंधा बैरियर, फारेस्ट बैरियर, बड़ा पार्किंग, अलाउद्दीन चौक, कटनी तिराहा, एसबीआइ चौराहा, घंटाघर, शारदा टॉकीज, रंगलाल चौक, किला चौक, यज्ञस्थल, आल्हा अखाड़ा आदि स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। ये वे प्वॉइंट हैं जहां तीर्थयात्रियों की भीड़ बढऩे की आशंका है। पुलिस के अनुसार जरूरत पडऩे पर स्पेशल टीम भी तैनात की जाएगी।

तीसरी आंख से नजर
मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए 110 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह कैमरे बैरियर बंधे से लेकर पुलिस चौकी होते हुए मंदिर गर्भगृह तक स्थापित किए गए हैं। डेहरी तथा रोपवे प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर एवं हैंड हेल्ड मैटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। इनकी मॉनीटरिंग मेला कंट्रोल रूम से होगी। समिति और उच्चाधिकारी सिविल डे्रस में 24 घंटे निरीक्षण करेंगे।

मदद के लिए कंट्रोल रूम
श्रद्धालुओं की मदद के लिए मां शारदा प्रबंध समिति ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मंदिर परिसर, पुलिस चौकी, रोपवे परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम में किसी भी तरह की मदद ले सकेंगे।

प्रशासन की तैयारी
- 800 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी
- 24 डॉक्टर की तैनाती
- 06 से अधिक एम्बुलेंस लगाई हैं
- 03 फायर ब्रिगेड तैनात रहेंगे
- 18 ट्रेनों का रहेगा अस्थाई स्टॉप
- 110 सीसीटीवी कैमरे लगे
- 06 से अधिक स्थानों पर पार्क होंगे वाहन

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग