सतना

Toll Tax: 1 सितंबर की आधी रात से महंगा होगा ‘टोल टैक्स’, जानें कितना

MP News: लोकल पर्सनल कार का मासिक पास 105 रुपये से बढ़कर 110 रुपये कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Aug 31, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने सिंहपुर स्थित टोल प्लाजा पर टोल की दरों में बढ़ोतरी की है। ये नई दरें 1 सितंबर की आधी रात से लागू हो जाएंगी और 31 अगस्त 2026 तक लागू रहेंगी। इस बार की दरों में जहां निजी कार मालिकों को राहत मिली है, वहीं बसों और अन्य व्यावसायिक वाहनों पर थोड़ा बोझ बढ़ा है।

ये भी पढ़ें

अगले 120 घंटे होगी ‘आफत वाली बारिश’, 19 जिलों में अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

पास भी महंगा

स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास भी महंगा हो गया है। लोकल पर्सनल कार का मासिक पास 105 रुपये से बढ़कर 110 रुपये कर दिया गया है। कुल मिलाकर, निजी वाहनों के लिए दरें स्थिर हैं, लेकिन यात्री बसों और व्यावसायिक वाहनों पर इसका असर पड़ेगा।

नई दर अब ऐसी

-कार का टोल शुल्क पिछले साल की तरह 40 रुपये ही रहेगा।

-लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) का टोल 95 से बढ़कर 100 रुपये हो गया है।

-बस का टोल 100 से बढ़कर 105 रुपये कर दिया गया है।

-ट्रक का टोल 200 से बढ़कर 205 रुपये हो गया है।

-मल्टी एक्सल व्हीकल का टोल 480 से बढ़कर 490 रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें

एमपी के 600 गांवों की ‘भूमि के नक्शें’ होंगे डिजिटल, मिलेगा पुराना रेकॉर्ड

Published on:
31 Aug 2025 03:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर