सतना

MP के इस जिले में एक को छोड़कर सभी डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, यहां जानिए मुख्य कारण

आयोग के निर्देशों के अनुरूप तबादला, आयोग की गाइड लाइन के अनुसार तैयार हुई सूची, सतना से ज्यादातर डिप्टी कलेक्टरों का तबादला रीवा के लिए किया गया

2 min read
Jul 03, 2018
Transfer of 106 officers of state administrative service

सतना। राज्य शासन ने सोमवार की शाम 106 डिप्टी कलेक्टरों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस फेरबदल में सतना जिले में एक डिप्टी कलेक्टर को छोड़ कर सभी बदल गए हैं। यह सूची आयोग की गाइड लाइन के अनुसार तैयार की गई है। इसमें तीन साल एवं उपचुनावों में शामिल रहे सभी डिप्टी कलेक्टरों को बदल दिया गया है। हालांकि सतना जिले से ज्यादातर डिप्टी कलेक्टरों का तबादला रीवा के लिये किया गया है।

इस तबादला सूची के लिहाज से देखा जाए तो अभी सतना नुकसान में चला गया है। यहां से 8 डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर तबादले पर अन्यत्र गए हैं लेकिन आने वालों की संख्या महज 5 है। इस तरह से अधिकारी शासन ने जिले में कम भेजे हैं।

ये भी पढ़ें

मातृ-शिशु मृत्यु दर: सालभर में 44 गर्भवती महिलाओं की मौत, हर साल बढ़ रहा ग्राफ

जारी तबादला सूची के अनुसार सतना से जिन डिप्टी कलेक्टरों का तबादला अन्यत्र किया गया है उनमें रामपुर बाघेलान एसडीएम कमलेश पुरी को छतरपुर, रघुराजनगर एसडीएम बलवीर रमण को रीवा, शैलेन्द्र सिंह को सिवनी, नागौद-उचेहरा एसडीएम एपी द्विवेदी को सागर, मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल को शहडोल, रामनगर-अमरपाटन एसडीएम केके पाठक को रीवा, अंजलि द्विवेदी को रीवा तथा सुरेश कुमार गुप्ता को रीवा भेजा गया है। इसी तरह से सतना आने वालों में रीवा से केके पाण्डेय को सतना, हेमकरण धुर्वे छतरपुर से सतना, साधना परस्ते संयुक्त कलेक्टर को उमरिया से सतना, नितिन टाले डिप्टी कलेक्टर को कटनी से सतना, प्रशांत त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर शहडोल से सतना स्थानान्तरित किया गया है। रीवा जिले से डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार सिंह को होशंगाबाद, आशीष पाण्डेय को जबलपुर, कामता प्रसाद पाण्डेय को सीधी, प्रभाशंकर त्रिपाठी को जबलपुर भेजा गया है। दूसरी ओर आइरिफ जोसेफ संयुक्त कलेक्टर को सिवनी से रीवा लाया गया है। इसी तरह पन्ना जिले से डिप्टी कलेक्टर विनय द्विवेदी को सागर भेजा गया है तो बृज बिहारी पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर सागर को पन्ना स्थानान्तरित किया गया है। सीधी जिले से डिप्टी कलेक्टर अनुराग तिवारी को जबलपुर भेजा गया है तो सिंगरौली से विकास कुमार सिंह को सीधी स्थानान्तरित किया गया है।

ये भी पढ़ें

सतना दुष्कर्म केस: मासूम के बचाव के लिए एयर लिफ्टिंग की तैयारी, इन मेडिकल कॉलेजों के विशेज्ञष पहुंचे

Published on:
03 Jul 2018 01:29 pm
Also Read
View All