सतना

WEATHER उमरिया सबसे ठंडा,सतना में 7.5 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा विंध्य प्रदेश
less than 1 minute read
Dec 21, 2019
Cold Weather
Cold Weather

सतना. न्यूनतम तापमान में जोरदार गिरावट से पूरा विंध्य प्रदेश जमा देने वाली ठंड की चपेट में आ गया है। शुक्रवार को विंध्य प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां सभी जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर ८ डिग्री से नीचे चला गया हैं। तापमान में गिरावट से लोगों को जमा देेन वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। विंध्य में उमरिया सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। वहीं पन्ना में रात का पारा 4.8 डिग्री तक गिर गया। सतना में भी न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरवाट दर्ज की गई और यह साल के सबसे न्यूनतम स्तर 7.5 डिग्री सेल्सिय पर आ गया। तापमान सामान्य से नीचे गिरने के कारण दिन में भी लागों को गलनभरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खुलने के कारण धूप तो निकल रही है लेकिन गलन के कारण वह भी बेअसर साबित हो रही है।

जिले में सुबह लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। सूरज निकलने के साथ धूंध तो छट गई। लेकिन सर्द हवाएं चलने से सूरज भी सहमा-सहमा नजर आया। कड़ाके की ठंड के सामने धूप भी फीकी पर गई और लोगों को दोपहर में भी जमा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली। कड़ाके की सर्दी के बीच दिन के तापमान में 2 डिसे की गिरावट दर्ज की गई और यह लुढ़क कर 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

कहां कितना दर्ज हुआ पारा
जिला तापमान

सतना 7.5
रीवा 6.8

सीधी 5.0
पन्ना 4.8

उमरिया 4.7

Updated on:
21 Dec 2019 01:31 am
Published on:
21 Dec 2019 01:31 am