सतना

सतना में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, उमंग सिंघार बोले- ‘…वोट चोरों की खैर नहीं’

Umang Singhar : सतना में आयोजित वोट बचाओं देश बचाओं अभियान में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 6:50 PM IST
Umang Singhar
कार्यक्रम में उमंग सिंघार (फोटो सोर्स: @UmangSinghar)

Satna News :मध्य प्रदेश के सतना जिले में आज 24 अक्टूबर 2026 को शनिवार के दिन कांग्रेस द्वारा 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत खास आयोजन किया गया। आयोजन में मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। कार्क्रम के दौरान उमंग सिंघार ने वोट चोरी के मुद्दे पर एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

दौरे को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने लिखा कि, 'आज सतना में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।' इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा है कि वोट चोरों की खैर नहीं है!'

चुनाव आयोग पर धांधी का आरोप

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए प्रेस कॉफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को भाजपा का एजेंट बताया। एक अन्य पोस्ट में सिंघार ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, 'भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग! आज सतना जिले में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

प्रेस वार्ता को किया संबोधित

मीडियो को संबोधित करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि, भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में धांधली कर रही है। इस वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। हम लोकतंत्र पर आंच नहीं आने देंगे।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ता हुए शामिल

आपको बता दें कि, इस दौरान कार्यक्रम में सतना ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष और विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, सतना शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Updated on:
24 Oct 2026, 6:50 PM IST
Published on: