सतना

फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश से बढ़ी गलन

दो दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के आसार
less than 1 minute read
Dec 25, 2019
rain
जिलाधिकारी ने सभी बीएसए और एबीएसए को निर्देश दिया है कि इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराएं

सतना. कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौमम का मिजाज बिगड़ गया है। मंगलवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। दिनभर धूप नहीं निकली। सर्द हवाएं रह-रहकर सिहरन पैदा करती रहीं। शाम होते ही आसमान में छाए बादल रिमझिम बरस पड़े। बिन मौसम बारिश से रात में गलन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम में आए विक्षोभ के कारण विंध्य में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान जिले में तेज हवा व गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलवृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

पांच डिग्री लुढ़का दिन का पारा
सोमवार को दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी लेकिन मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवाट ली और आसमान में काले बादल घिर आए। सूरज दिनभर बादलों की ओट में छिपा रहा। धूप न निकलने व सर्द हवा चलने से दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री तथा न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम और सर्द हो गया है।
उत्तर-दक्षिण की हवाओं में टकराव से बारिश

मौमस वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के बीच उत्तर पश्चिम में बने विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। तेलंगाना में भी एक सिस्टम बन रहा है। दक्षिणी हवाएं भी प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। उत्तरी और दक्षिणी हवाओं में टकराव के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। इसके प्रभाव से अगले दो दिन बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है।

Updated on:
25 Dec 2019 12:57 pm
Published on:
25 Dec 2019 12:57 pm