MP News: दोस्ती के नाम पर बुलाए गए एक युवक की सिर्फ पिटाई और हत्या से संतुष्ट नहीं, अपराधियों ने उसकी पहचान छिपाने का बेरहमी से प्रयास किया।
MP News: मध्यप्रदेश के मैहर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इस घट्न ने इलाके में मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दोस्ती के नाम पर बुलाए गए एक युवक के साथ जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। युवक की मारपीट कर हत्या से मन नहीं भरा तो बेरहमी से युवक की पहचान छिपाने की भी कोशिश की। युवक 3 अप्रैल की शाम से लापता था जिसका शव शनिवार को मिला है।
दरअसल, अमरपाटन के पड़का औद्योगिक क्षेत्र में एक 23 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक 3 अप्रैल की शाम से लापता था। युवक का शव शनिवार की सुबह एक गड्ढे में मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान राजभान कोल के रूप में की गई है। राजभान मोहरिया लालन गांव का रहने वाला था। मामला आपसी रंजिश या पुराने विवाद का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजभान को 3 अप्रैल की उसके कुछ जानने वालों ने फोन कर शराब पार्टी के बहाने से बुलाया था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर राजभान और मौके पर मौजूद लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोपियों ने राजभर को बेरहमी से मारा-पीटा और फिर धारदार हथियार से उसका गला भी रेत दिया। आरोपी यही नहीं रुके, उन्होंने राजभर कि पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया।
युवक जब रातभर घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में युवक की तलाश की लेकिन वह उन्हें कही नहीं मिला। शनिवार सुबह पड्का इंडस्ट्रियल एरिया के सांदीपनि स्कूल के पास मौजूद एक गड्ढे में खून से सनी हुई एक लाश मिली जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के परिवार ने तुरंत 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पहले शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अमरपाटन थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार मामला आपसी रंजिश का भी हो सकता है। पुलिस ने कहा कि इस मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।