सतना

इन ऐपों की मदद से MP की गर्ल्स सीख रहीं फोटोग्राफी में बदलाव, लाइक और कमेंट चाहिए तो ये करें

लुक के साथ नॉलेज को डेवलप कर रहे यूथ, ब्यूटी ऐप से शहर के यूथ सीख रहे फोटोग्राफी के नॉर्मल बदलाव

2 min read
Jul 09, 2018
youth used to beauty plus apps to present themselves smartness

सतना। सोशल मीडिया के ट्रेंड में आज हर कोई फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म का यूज कर रहे हैं। वही मोबाइल में इतने फीचर शामिल हो गए हैं कि उसमें कई तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं। सोशल साइट के इस क्रेज ने कैमरा क्वालिटी को डेवलप किया है। आज अमूमन 70 फीसदी लोग सोशल एक्टिविटी करते हैं। जिसमें अपनी फोटो भी अपलोड करते हैं।

बढ़ते ट्रेंड में लाइक व कमेंट के लिए कई तरह के ब्यूटी एप्स अब गूगल में अवेलेबल है जो पिक को फिल्टर करके और एक न्यू लुक और क्वालिटी प्रोवाइड करा रहे हैं। इसी को लेकर शहर के कुछ यूथ और महिलाओं से बात की उन्होंने बताया कि वह किस ऐप को यूज करते हैं। और इन फीचर्स को लेकर उनके मन में क्या क्या टेंडेंसी रहती है

ये भी पढ़ें

सरकार का बड़ा फैसला: बिना शुल्क दिए घर बैठे खुद बनाएं अपना पैन कार्ड, ये है प्रक्रिया

फोटो को सुंदर बनाती है
शहर की सोनम अग्रवाल का कहना है कि इस समय वह स्वीट सेल्फी ऐप को यूज करती हैं। इसमें फोटो खींचते ही अपने आप फिल्टर सप्लाई हो जाते हैं और फोटो सुंदर बन जाती है। हाल ही मेरी शादी हुई है। मैं अपनी और अपने हसबैंड की फोटो को स्वीट सेल्फी से क्लिक कर फेसबुक और वाट्एसप पर लगा रही हूं। जिसके चलते मुझे लाइक और कमेंट दोनों मिल रहे हैं।

पिक्चर क्वालिटी को समझने में बेहतर
मिरानी कॉलोनी के हिमांशु मंगनानी का कहना है कि ऐसा नहीं है कि कैमरे से ही पिक्चर को समझा जाए इसलिए फिल्टर और ब्यूटी ऐप बहुत ही सर्पोटेबल हैं। जिसमें आप फोटो की एडिटिंग कर सकते हैं। इसमें यह भी फायदा है कि एक बार एडिट के बाद आपको फिल्ट्रेशन की क्वालिटी समझ में आ जाती है। इसकी सबसे बेहतर क्वालिटी यह होती कि इसमें जो फीचर्स होते हैं, उसको आसानी से समझते हुए फोटोग्राफी के चेजेंज को देख सकते हैं। फिल्टर करते समय फोटोज के कलर बदलते हैं तो यह भी मालूम चलता है कि फीचर्स को क्या कहते हैं और क्या बदलाव होता है।

मिलता है एक न्यू लुक
प्रोफेशन युवा अनिल पांडेय का कहना है कि वह जब फेसबुक या इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करते हैं तो वह ब्यूटी प्लस का यूज़ करते हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी पिक्चर को एक उम्दा लुक मिलता है। इसके अलावा इंस्टा में फि ल्टर वाले फीचर्स हैं जो फोटो को सही कर देते हैं। अनिल का कहना है कि लड़के हमेशा सज धज कर रह नहीं सकते। लेकिन ब्यूटी प्लस की वजह से उनको हर पर स्मार्ट और न्यू लुक मिल जाता है।

ये भी पढ़ें

एक बोरी में मिले पत्थर, दूसरी से निकला युवती का शव, देखिए शातिर अपराधी की करामात

Published on:
09 Jul 2018 06:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर