सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur Firing: खुली जेल से फरार आरोपी की दबंगई, टेम्पो चालक को गोली मारी, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

सवाईमाधोपुर के खण्डार थाना क्षेत्र में खुली जेल से फरार आरोपी की दबंगई का मामला सामने आया, जहां मामूली विवाद में टेम्पो चालक को गोली मार दी गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jan 2026, 6:01 PM IST
firing, firing in Sawai Madhopur, firing in Rajasthan, prisoner opened fire, Sawai Madhopur news, Rajasthan news, फायरिंग, फायरिंग इन सवाईमाधोपुर, फायरिंग इन राजस्थान, कैदी ने की फायरिंग, सवाईमाधोपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
एआई तस्वीर

सवाईमाधोपुर। खण्डार थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात खुलेआम फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खुली जेल से फरार बताए जा रहे बदमाश ने मामूली विवाद के बाद टेम्पो चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

कट्टे से फायरिंग

सूत्रों के अनुसार टेम्पो चालक उत्तम मीणा (27) बालेर रोड पर टेम्पो लेकर जा रहा था। इसी दौरान परसीपुरा मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने खुद को सतीश गुर्जर बताते हुए टेम्पो के आगे मोटरसाइकिल लगाकर रास्ता रोक लिया। बताया गया कि कच्चे रास्ते पर साइड नहीं देने को लेकर विवाद हो गया और टेम्पो के मोटरसाइकिल से हल्का छू जाने पर बदमाश ने कमर से देशी कट्टा निकालकर उत्तम के हाथ पर फायर कर दिया।

हाथ की हड्डी टूटी

गोली चालक के हाथ में फंस गई, जिससे हड्डी टूट गई। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सवाई माधोपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने आगे उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

यह वीडियो भी देखें

घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। मंगलवार को लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने और खुली जेल प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि बदमाश की पहचान हो चुकी है और उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

Updated on:
27 Jan 2026, 6:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल