सवाई माधोपुर

Rajasthan Rape Case: सवाईमाधोपुर में भीलवाड़ा जैसी दरिंदगी, रेप के बाद लड़की का शव कुएं में फेंका

Rajasthan Rape Case: सवाईमाधोपुर के बौंली क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार शाम को लापता हुई 16 वर्षीय छात्रा का तीसरे दिन गुरुवार को गांव के कुएं में शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला सहित अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2023, 11:15 AM IST
sawaimadhopur.jpg

Rajasthan Rape Case: सवाईमाधोपुर के बौंली क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार शाम को लापता हुई 16 वर्षीय छात्रा का तीसरे दिन गुरुवार को गांव के कुएं में शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला सहित अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए।

इस संबंध में परिजनों ने बुधवार को बौंली थाने पर गांव के विद्यालय के अध्यापक के खिलाफ छात्रा के अपहरण की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी अध्यापक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रशासन ने शव के पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। उधर, ग्रामीणों की मांग पर आरोपी गणित विषय के वरिष्ठ अध्यापक रामरतन मीणा को स्कूल शिक्षा के भरतपुर संयुक्त निदेशक रामखिलाड़ी बैरवा ने निलम्बित कर दिया। निलम्बन के दौरान उसका मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कामां भरतपुर रहेगा।
यह भी पढ़ें : सास ने नहीं विदा की नाबालिग पत्नी तो दामाद ने सास का गला घोंट की हत्या


परिजनों ने अध्यापक पर लगाया बालिका के अपहरण का आरोप
पुलिस ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर आरोप लगाए कि कुछ समय से वह छात्रा का शोषण कर रहा था। इस संबंध में उन्होंने शिक्षक के खिलाफ अपहरण की शंका पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा की हत्या की है। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल में मौजूद अन्य स्टाफ को जमकर खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, कुछ देर में आई मौत की खबर, लाश की हालत देखकर पुलिस भी रह गई दंग

विद्यालय का पूरा स्टाफ हटाने की रखी मांग
ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि व विभिन्न पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रामावतार मीना, प्रधान कृष्ण पोसवाल, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित, भाजपा नेता हरकेश जाहिरा, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, भाजपा नेता ममता मीना, केदार मीणा भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन लाल मीणा, कोड्याई सरपंच प्रेम देवी मीणा, हनुमत दीक्षित, गिरीश गौतम आदि ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता मीणा ने प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को निलम्बित करने, हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने, आरोपी को फांसी की सजा दिलाने, जिले के समस्त राउमावि व मावि में सीसीटीवी कैमरा लगवाने, अध्यापक को राज्य सेवा से बर्खास्त करने, परिवार को आर्थिक पैकेज के साथ-साथ सरकारी नौकरी सहित अन्य मांगें रखी।

देर शाम यह बनी सहमति
- अध्यापक को निलम्बित करने के बाद बर्खास्ती के लिए नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
- जिला कलक्टर अपने स्तर पर तीन लाख की सहायता देंगे। वहीं प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाएंगे।
- विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जताई सहमति
- विद्यालय स्टाफ को हटाया जाएगा
- एक परिजन को संविदा पर नौकरी दी जाएगी

इनका कहना है
ग्रामीणों से समझाइश की गई। सभी मांगों पर सहमति भी बन गई हैं। शव का पोस्टमार्टम आवश्यक हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
हर्षवर्धन अग्रवाला, पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर।

Updated on:
11 Aug 2023, 11:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल