सवाई माधोपुर

अप्रेल में टूरिस्ट का पसंदीदा स्पॉट बना रणथम्भौर, शुल्क बढ़ने के बाद भी बुुकिंग फुल

Ranthambore National Park: इस माह भी रणथम्भौर में पर्यटकों की बंपर आवक रहेगी। एडवांस ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह से फुल हो चुकी है। ऐसे में अवकाश के दिनों में करंट बुकिंग में भी टिकट को लेकर मारामारी रहने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

less than 1 minute read
रणथम्भौर पार्क भ्रमण पर जाते पर्यटक। पत्रिका फाइल फोटो

Ranthambore Booking Full: सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। टिकट दरों में बढ़ोतरी के बावजूद पर्यटकों का आकर्षण कम नहीं हुआ है। और इस माह भी रणथम्भौर में पर्यटकों की बंपर आवक रहेगी। एडवांस ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह से फुल हो चुकी है। ऐसे में अवकाश के दिनों में करंट बुकिंग में भी टिकट को लेकर मारामारी रहने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Sariska Tiger Reserve Charges: सरिस्का टाइगर रिजर्व घूमना हुआ महंगा, 1 अप्रेल से नए शुल्क लागू

सूखा जंगल होने के कारण होती है अधिक साइटिंग

वनाधिकारियों ने बताया कि एक तो रणथम्भौर में प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व से अधिक बाघ बाघिन है और दूसरा यह कि रणथम्भौर ड्राई फोरेस्ट की श्रेणी में आता है। सूखा जंगल होने के कारण यहां अपेक्षाकृत अधिक साइटिंग होती है और इसी कारण यह पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।

आम तौर पर कम रहती है मार्च के बाद पर्यटकों की आवक

आम तौर पर रणथम्भौर में मार्च के बाद देशी विदेशी पर्यटकों की आवक अपेक्षाकृत कम हो जाती है। लेकिन इस बार अवकाश अधिक होने के कारण भी रणथम्भौर में अप्रेल माह में भी पर्यटकों की बम्पर आवक रहेगी।

इनका कहना है

रणथम्भौर में वर्तमान में एडवांस ऑनलाइन बुकिंग फुल हाे गई है और इसको देखते हुए इस माह भी पर्यटकों की अधिक आवक होने के आसार जताए जा रहे हैं।

संजीव शर्मा, उपवन सरक्षकं(पर्यटन), रणथम्भौर बाघ परियोजना

बाघों के दीदार कर रोमांचित हुए पर्यटक

रणथम्भौर में इन दिनों पार्क भ्रमण पर आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को जमकर बाघ बाघिनों के दीदार हो रहे हैं। गुरुवार सुबह की पारी में पार्क भ्रमण पर गए पर्यटकों को रणथम्भौर के जोन तीन में टी-2511 ,टी-124 यानि रिद्धी और बाघ टी-2505 व टी-2506 के दीदार हुए। बाघों का स्वच्छंद विचरण देखकर पर्यटक राेमांचित हो उठे और उन्होंने इस नजारे को कैमरे में कैद किया।

ये भी पढ़ें

थाली पर युद्ध की मार: 500 रुपए तक महंगे हुए खाद्य तेल, सोयाबीन-सरसों और पाम ऑयल की कीमतों में उछाल

Published on:
03 Apr 2026 02:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर