सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में कांग्रेस की आशा बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित, भाजपा ने नहीं भरा नामांकन

सवाई माधोपुर जिले में कांग्रेस की आशा बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। भाजपा की ओर से कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं भर सका। कांग्रेस ने जिला परिषद की 31 में से 26 सीटें जीती थीं।
3 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 1:44 PM IST
congress asha bairwa elected unopposed
आशा बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित (पत्रिका फोटो)

Sawai Madhopur Asha Bairwa Elected District Chief: सवाई माधोपुर जिला प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कांग्रेस की आशा बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। वार्ड नंबर-15 से कांग्रेस की ओर से आशा बैरवा ने जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा।

बता दें कि भाजपा की ओर से भी कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा। निर्वाचन के दौरान विधायक रामकेश मीणा, इंदिरा मीणा, पूर्व विधायक दानिश अबरार और अशोक बैरवा मौजूद रहे। कांग्रेस ने जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से 26 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। आशा बैरवा के निर्विरोध निर्वाचन से कांग्रेस में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि आशा बैरवा गृहणी हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी हैं। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और वार्ड नंबर 15 से जीत हासिल की। सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कानाराम ने नव निर्वाचित जिला प्रमुख आशा देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जिला प्रमुख बनने के बाद आशा बैरवा ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर जिला प्रमुख पद पर आशा बैरवा के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद बुधवार को उन्होंने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त कर कार्यभार ग्रहण किया। उनके जिला प्रमुख बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान खंडार के पूर्व विधायक अशोक बैरवा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक दानिश अबरार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा और गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिला प्रमुख के निर्वाचन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल नजर आया।

पुलिस बल रहा तैनात

जिला प्रमुख निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एएसपी, डीएसपी और सीआई सहित पुलिस अधिकारियों ने संभाली। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

आशा बैरवा बोलीं- जिले का सर्वांगीण विकास करेंगी

जिला प्रमुख बनने के बाद आशा बैरवा ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने जिला प्रमुख पद के लिए टिकट देने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इंदिरा मीणा ने आशा बैरवा को दी बधाई

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने जिला प्रमुख बनने पर आशा बैरवा को बधाई दी। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। जिला प्रमुख बनने के बाद आशा बैरवा के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारेबाजी की।

उप जिला प्रमुख के लिए चुनाव कल

सवाई माधोपुर जिला प्रमुख के निर्वाचन के अगले दिन गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा। इसके लिए जिला परिषद सभागार में सुबह 10 बजे से निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की बैठक होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। सुबह 11:30 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

सवाई माधोपुर जिला परिषद चुनाव परिणाम

वार्ड नं.विजेता का नाम (पार्टी)निकटतम प्रतिद्वंद्वी (पार्टी)जीत का अंतर (वोट)
1रामनारी (कांग्रेस)कलावती मीणा (भाजपा)2,350
2सतीश कुमार नागर (कांग्रेस)सुनील (भाजपा)2,588
3कालूराम गुर्जर (भाजपा)महेंद्र सिंह (कांग्रेस)260
4कुंजी लाल (कांग्रेस)रामलाल (भाजपा)2,070
5शिवचरण (कांग्रेस)रामदयाल (भाजपा)4,317
6रामनारी देवी (कांग्रेस)पिंकी मीणा (भाजपा)5,504
7कैलाशी (कांग्रेस)गीता देवी (भाजपा)1,423
8धारा सिंह (भाजपा)कमलेश कुमार मेरोठा (कांग्रेस)992
9सोनू देवी (कांग्रेस)बाबूड़ी देवी (भाजपा)2,602
10वंदना (कांग्रेस)कृष्णा (भाजपा)882
11सायर (कांग्रेस)सरबाई (बसपा)917
12संतो (कांग्रेस)मनभर (भाजपा)2,974
13रामभजन (कांग्रेस)हंसराज मीणा (भाजपा)5,641
14चतरू लाल मीणा (कांग्रेस)मस्तराम मीणा (भाजपा)2,426
15आशा देवी (कांग्रेस)हरफूल (भाजपा)1,269
16रज्जो देवी (कांग्रेस)हीना देवी (भाजपा)33
17रूपनारायण (कांग्रेस)गिर्राज प्रसाद गुर्जर (भाजपा)1,750
18देवी लाल (कांग्रेस)उम्मेद करण बैरवा (भाजपा)987
19अनिता मीणा (कांग्रेस)श्री नंद (भाजपा)2,355
20अशोक राज मीणा (भाजपा)विजय (कांग्रेस)1,218
21संतोष देवी (कांग्रेस)रोशंती देवी मीणा (भाजपा)3,898
22फिल्मा बाई (कांग्रेस)मीठी (भाजपा)1,923
23सीमा मीणा (कांग्रेस)संतोष देवी (भाजपा)3,835
24जास्मिन बानो (कांग्रेस)मोत्या देवी (भाजपा)5,768
25जयप्रकाश (निर्दलीय)अब्दुल सलाम पहलवान (कांग्रेस)1,004
26मुकेश (कांग्रेस)प्रहलाद (भाजपा)1,563
27पूजा बाई (कांग्रेस)रमेशी (भाजपा)2,796
28गिर्राज (कांग्रेस)मदन मोहन (भाजपा)4,165
29पिंकी (भाजपा)शांति (कांग्रेस)84
30फरेबी सिंह (कांग्रेस)विकास मीणा (भाजपा)5,061
31गंगा (कांग्रेस)लाखंती (भाजपा)573

सवाई माधोपुर के जिला प्रमुखों की सूची

क्रमजिला प्रमुख का नामकार्यकाल / अवधिपार्टी / विवरण
1नत्थू सिंह मीणालगभग 26 वर्षकांग्रेस; जिले के पहले जिला प्रमुख और सबसे लंबे कार्यकाल वाले जिला प्रमुख
2राजकुमारी जाटव1995–1997 (लगभग)कांग्रेस; करौली जिला अलग होने पर वहां की प्रथम जिला प्रमुख बनीं
3सीमा बैरवा1997–2000करौली जिला अलग बनने के बाद शेष कार्यकाल संभाला
4पृथ्वीराज मीणा12 फरवरी 2000 – जनवरी 2003भाजपा
5पंखीलाल मीणा17 जनवरी 2003 – 14 अगस्त 2003कांग्रेस; पृथ्वीराज मीणा के निलंबन के दौरान पद संभाला
6पृथ्वीराज मीणाअगस्त 2003 – 10 फरवरी 2005भाजपा; दूसरी बार जिला प्रमुख बने
7प्रहलाद मथुरिया10 फरवरी 2005 – 10 फरवरी 2010भाजपा; सामान्य वर्ग से जिला प्रमुख बने
8सुनीता गुर्जर2010–2015भाजपा
9विनीता मीणा2015–2020/2021कांग्रेस
10सुदामा देवी मीणासितंबर 2021–2026कांग्रेस
11आशा बैरवा25 नवंबर 2026–वर्तमानकांग्रेस; निर्विरोध निर्वाचित