32 साल बाद मिला भाई को अपना हिस्सा

सरकार की ओर से चलाए जा रहे न्याय आपके द्वारा अभियान के तहत शुक्रवार को खानपुर बड़ौदा में लगी राजस्व लोक अदालत कमल माली के लिए वरदान साबित हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2016, 10:06 PM IST
Feature image


सरकार की ओर से चलाए जा रहे न्याय आपके द्वारा अभियान के तहत शुक्रवार को खानपुर बड़ौदा में लगी राजस्व लोक अदालत कमल माली के लिए वरदान साबित हुई।

उपखण्ड अधिकारी मुनिदेव सिंह ने बताया कि कमल, बाबू, प्रभु व जगमोहन चारों भाई हैं। परन्तु खानपुर बड़ौदा की जमाबंदी में एक भूमि तीन भाई व मां के नाम से दर्ज है। इसे लेकर कमल माली कार्यालयों के चक्कर काट रहा था।

लोक अदालत में दोनों पक्षों को सुनने के बाद कमल का नाम उसकी मां व भाईयों के साथ दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए। इस आदेश को पाकर कमल का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Published on: