22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद

पुत्री से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पिता को अदालत ने आरोपी ठहराते हुए शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार जूनागढ़ निवासी युवक परिजनों की अनुपस्थिति में पुत्री के साथ दुष्कर्म करता और किसी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Dec 31, 2016

Ahmedabad news

Ahmedabad news

जूनागढ़. पुत्री से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पिता को अदालत ने आरोपी ठहराते हुए शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार जूनागढ़ निवासी युवक परिजनों की अनुपस्थिति में पुत्री के साथ दुष्कर्म करता और किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देता था। किशोरी की माता राजकोट में रहती थी।

माता घर पहुंची तो किशोरी ने पूरी घटना माता को बताई, जिससे पीडि़ता की माता ने वर्ष 2015 में प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

मामला अदालत में पहुंचने पर न्यायाधीश प्रज्ञाबेन अग्रावत ने शुक्रवार को आरोपी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही धमकी देने के मामले में दो वर्ष की, पोस्को के तहत 10 वर्ष व अन्य धाराओं के तहत 6 वर्ष की सजा सुनाई है, जो लगातार भुगतनी पड़ेगी। इसके अलावा, 2009 कानून के प्रावधान के अनुसार पीडि़ता को राज्य सरकार के फंड से 75 हजार रुपए देने का आदेश दिया है।