सवाई माधोपुर

Ranthambore Tiger Reserve: रणथंभौर पहुंची प्रियंका गांधी, रिद्धी और उसके शावकों की देखी अठखेलियां

प्रियंका गांधी का एक महीने के भीतर रणथंभौर का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे सितंबर माह के अंत में सफारी के लिए यहां आई थीं, लेकिन उस समय सफारी नहीं कर सकीं।
less than 1 minute read
Priyanka Gandhi
गणेशधाम से निकलती कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। फोटो- पत्रिका

सवाईमाधोपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को रणथंभौर टाइगर रिजर्व पहुंची। इस दौरान वे रणथम्भौर पार्क भ्रमण पर गई। वन विभाग के अनुसार उन्होंने जोन 4 में भ्रमण किया। यहां उन्हें रिद्धि और उसके शावक दिखे।

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी गुरुवार को सड़क मार्ग से सीधे रणथंभौर स्थित एक होटल पहुंची। जहां वे शाम की सफारी में रणथम्भौर पार्क भ्रमण के लिए गईं। यहां सफारी के दौरान उन्होंने जोन चार में रिद्धी और उसके शावकों की अठखेलियां देखीं। सफारी के बाद वे होटल चली गई। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को उनका सवाईमाधोपुर से रवानगी का कार्यक्रम है।

यह वीडियो भी देखें

पिछले माह भी किया था दौरा

प्रियंका गांधी का एक महीने के भीतर रणथंभौर का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे सितंबर माह के अंत में सफारी के लिए यहां आई थीं, लेकिन उस समय सफारी नहीं कर सकीं। इस बार वे आते ही विशेष रूप से टाइगर सफारी करने गईं।

Updated on:
23 Oct 2025 08:21 pm
Published on:
23 Oct 2025 08:21 pm
Also Read
View All
Rajasthan Tourism: एक्सप्रेस-वे पर चमकेंगे रणथम्भौर-सरिस्का के होर्डिंग्स, पर्यटकों को लुभाने की खास तैयारी

Rajasthan Farmers : परंपरागत खेती से हटकर की खेती, तो लोगों ने उड़ाया मजाक, किसान अवधेश मीना ने कमाई से दिया जवाब

सवाईमाधोपुर: त्योहारी सीजन से पहले चीनी के भाव में भारी गिरावट, मिठाई कारोबारियों और जनता को बड़ा फायदा

सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव