सवाई माधोपुर

Rajasthan: बाढ़ प्रभावित इलाके में NDRF की बचाव ट्रॉली पलटने से हड़कंप, कई जवान घायल; देखें VIDEO

लोगों को बचाने के लिए NDRF टीम एक ट्रॉली से जा रही थी, तभी अचानक ट्रॉली पलट गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Aug 2025, 9:35 PM IST
Sawaimadhopur Flood
Photo- Patrika Network

Sawaimadhopur Flood: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल गांव में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों को बचाने पहुंची NDRF की टीम (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) एक ट्रॉली से जा रही थी। तभी अचानक ट्रॉली पलट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में कई NDRF जवान घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से सूरवाल क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ गया है। कई घर जलमग्न हो चुके हैं और दर्जनों लोग फंस गए हैं। NDRF की एक टीम, जिसमें 10-12 जवान सवार थे, रबर बोट और ट्रॉली के जरिए बचाव अभियान चला रही थी।

हादसे में कई जवान घायल

सुबह करीब 10 बजे सूरवाल नदी के किनारे तेज बहाव में ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रॉली में सवार जवान बहने लगे, लेकिन साथी जवानों ने तुरंत उन्हें बचाया। हालांकि रबर वोट के नीचे आने से कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 5 जवान घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं।

Updated on:
23 Aug 2025, 9:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल