सवाई माधोपुर

Rajasthan Crime: 1000KM तक पीछा… 100 से अधिक CCTV खंगाले, दिल्ली-हरियाणा से चेन स्नेचिंग के 4 आरोपी अरेस्ट

Chain Snatching: सवाईमाधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने दस दिन पूर्व कलक्ट्रेट निवास चौराहे पर बुजुर्ग महिला से हुई चेन स्नैचिंग वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य दो चेन स्नैचरों सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोने की चेन बरामद की।

2 min read
राजस्थान पुलिस। पत्रिका फाइल फोटो

Sawai Madhopur Crime: सवाईमाधोपुर। सवाईमाधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने दस दिन पूर्व कलक्ट्रेट निवास चौराहे पर बुजुर्ग महिला से हुई चेन स्नैचिंग वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य दो चेन स्नैचरों सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोने की चेन बरामद की।

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अभिषेक वर्मा उर्फ नरेन्द्र निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली, गुलशन शर्मा निवासी श्याम नगर लखेसरा कानोता जयपुर, वाहन मालिक सरिता वाल्मिकी निवासी मुबारकपुर रोहिणी दिल्ली और लूट का माल खरीदने वाले विकास उर्फ पम्मी वर्मा निवासी ठाकुरान मोहल्ला दादरी निवासी दिल्ली है।

ये भी पढ़ें

Pratapgarh: 12वीं के छात्र की हत्या के बाद फूटा गुस्सा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, भारी पुलिस बल तैनात

यूं दिया था वारदात को अंजाम

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 22 अप्रेल की सुबह करीब सवा छह बजे 60 वर्षीय कृष्णा देवी जैन अपनी साथी इन्द्रा शर्मा के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। थकान मिटाने के लिए वे कलक्ट्रेट निवास चौराहे पर बैठी ही थी कि बाइक सवार बदमाश उनके गले से करीब ढाई तोला सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसे चुनौती मानते हुए कई विशेष टीमों का गठन किया।

एक दिन पहले की थी रैकी, सीसीटीवी से मिला सुराग

पुलिस ने सवाईमाधोपुर से बांदीकुई तक करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच में सामने आया कि वारदात में प्रयुक्त स्कूटी दिल्ली निवासी सरिता के नाम पर थी। पूछताछ में सरिता ने कबूल किया कि उसने अपने साथी अभिषेक वर्मा और गुलशन शर्मा के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। वारदात से एक दिन पूर्व उन्होंने महिलाओं की रैकी की और अगले दिन चेन स्नैचिंग को अंजाम दिया।

दिल्ली-हरियाणा तक किया पीछा

मुख्य आरोपी वारदात के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने पांच दिन तक करीब 1000 किलोमीटर तक पीछा किया। तकनीकी संसाधनों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दिल्ली के रोहिणी और हरियाणा के रेवाड़ी से अभियुक्त अभिषेक वर्मा, गुलशन शर्मा, सरिता, विकास को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बनी टीम के हैड कांस्टेबल बुद्धिप्रकाश, संजय कुमार, महेन्द्र दास और कृष्ण कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

आरोपियों का है कई आपराधिक रिकॉर्ड

मुख्य अभियुक्त अभिषेक वर्मा के खिलाफ दिल्ली में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई पुराने मामले दर्ज हैं। निहाल, विहार और सुल्तानपुरी थानों में उसके खिलाफ 2014 से 2021 तक दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, गुलशन शर्मा के खिलाफ भी जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में फिर शामिल होंगे कई दिग्गज, 12 से अधिक बागी नेताओं की घर वापसी पर बनी सहमति
Also Read
View All