सवाई माधोपुर

Rajasthan : रणथम्भौर में आग का खतरा मंडराया, नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी का विशेष अलर्ट

Rajasthan : रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व और आसपास के जंगलों में आगजनी की घटनाओं को लेकर नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने विशेष अलर्ट जारी किया है। वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।

2 min read
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर टाइगर रिजर्व। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व और आसपास के जंगलों में आगजनी की घटनाओं को लेकर नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने विशेष अलर्ट जारी किया है। इसके बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अथॉरिटी की ओर से भेजे गए संदेश में 14 से 21 मई तक गर्मी के तीखे दौर में आग लगने की आशंका जताई गई है। इस चेतावनी के बाद वन विभाग ने पहले से ही एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

श्रद्धालुओं से धूम्रपान न करने का आह्वान

वनाधिकारियों ने बताया कि कई बार त्रिनेत्र गणेश मंदिर के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालु और आसपास के ग्रामीण वन क्षेत्र में ध्रूम्रपान करते हैं। इससे आग लगने की संभावना अधिक रहती है। विभाग ने आमजन और श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वन क्षेत्र में सिगरेट, बीड़ी आदि का सेवन न करें।

आग बुझाने के उपकरणों को तैयार रखने के निर्देश

वन विभाग ने आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। वनकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा विभाग ने जंगलों में गश्त बढ़ाने और आग बुझाने के उपकरणों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

रणथम्भौर में भी अलर्ट जारी

नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की चेतावनी के बाद रणथम्भौर में भी अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से आगजनी की घटनाओं से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आमजन की सहयोग से ही जंगलों को सुरक्षित रखा जा सकता है
मानस सिंह,उपवन संरक्षक रणथम्भौर

रणथम्भौर में पर्यटकों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था

वहीं दूसरी तरफ सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर बाघ परियोजना में पार्क भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने नया बोर्डिंग प्वाइंट विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग दो चरणों में काम कर रहा है। पहले चरण में आवासन मंडल मार्ग पर संचालित बुकिंग ऑफिस को उसी मार्ग पर स्थित एक अन्य भवन में शिफ्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में यहां पर्यटकों के लिए बोर्डिंग प्वाइंट विकसित किया जाएगा।

सुविधाओं का होगा विस्तार

वन विभाग के अनुसार नए बोर्डिंग प्वाइंट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए टीन शेड, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह व्यवस्था आगामी पर्यटन सीजन से लागू होने की उम्मीद है।

शिल्पग्राम में भी बोर्डिंग प्वाइंट स्थापित किया जाएगा

आवासन मंडल मार्ग स्थित बुकिंग विंडो के पास पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शिल्पग्राम में भी बोर्डिंग प्वाइंट स्थापित किया जाएगा।
संजीव शर्मा, उपवन संरक्षक (पर्यटन) रणथम्भौर

ये भी पढ़ें

NEET Re-Exam Update : नीट पुनर्परीक्षा की डेट 21 जून से बदलने की राजस्थान में उठी मांग, ये है बड़ी वजह
Published on:
16 May 2026 01:51 pm
Also Read
View All