सवाई माधोपुर

राजस्थान में गंगापुर सिटी से बड़ी खबर: महिला के दोनों पैर काटकर लूटे चांदी के कड़े, मजदूरी के बहाने लाया था शख्स

गंगापुर सिटी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिए। महिला को मजदूरी के बहाने लाया गया था। फिलहाल, गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2025, 10:58 AM IST
Rajasthan Sawai Madhopur Gangapur City
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस (फोटो- पत्रिका)

सवाईमाधोपुर: गंगापुर सिटी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगाजी की कोठी गांव में एक महिला के दोनों पैर काटकर उसके चांदी के कड़े लूट लिए गए।


बता दें कि वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घायल महिला की पहचान कमला देवी (निवासी सीतोड़ गांव, बामनवास) के रूप में हुई है।


बताते चलें, एक शख्स मजदूरी का झांसा देकर महिला को अपने साथ गंगापुर सिटी लाया था। बाद में सुनसान स्थान पर उसके साथ इस अमानवीय वारदात को अंजाम दिया गया। महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लेकर आरोपी फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, उदेई मोड़ पुलिस और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। गंभीर अवस्था में घायल कमला देवी को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।


पुलिस के मुताबिक, कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जो मजदूरी के बहाने महिला को साथ लेकर आए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Updated on:
9 Oct 2025, 10:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल